फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी की झूठी कहानी: दुष्कर्म, साजिश और बदला लेने की ऐसी आग कि पार कर दीं सारी हदें; जानें अब तक क्या हुआ?

Sun, 23 Oct 2022 08:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 13
गाजियाबाद में दरिंदगी की झूठी कहानी - फोटो : अमर उजाला
निर्भया कांड जैसी दरिंदगी की झूठी कहानी की मुख्य किरदार निभाने वाली नर्स को शनिवार को पुलिस ने दिल्ली गुरु तेग बहादुर अस्पताल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने बाद बयान दर्ज कराने के दौरान नर्स उस पर लगाए गए आरोपों को नकारती रही और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की बात पर अड़ी रही। पुलिस ने अस्पताल से लिए नर्स की मेडिकल रिपोर्ट ली। जिसमें उसकी सामान्य स्थिति मिली। पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों ने मेडिकल रिपोर्ट में नर्स के कोई अंदरूनी चोट नहीं होने बात कही है। पुलिस को नर्स ने गिरफ्तार कर थाने लाई और उससे पूछताछ कर बयान दर्ज किए तो वह कहती रही कि उसके साथ घटना हुई है। झूठी कहानी रचने के उस पर आरोप लगाए जा रहे हैं लेकिन पुलिस के पास उसके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य थे तो उसके बयान दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

2 of 13
ऐसे हाल में मिली थी नर्स - फोटो : अमर उजाला
नर्स ने अपने तीनों साथी आजाद, अफजाल और गौरव के गिरफ्तार होने के बाद वीडियो जारी करके भी पुलिस पर उन्हें फंसाने के आरोप लगाए थे। पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाती रही और जेल भेज दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 13
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इनके पास से वारदात में प्रयुक्त कार, मोबाइल फोन, फर्जी सिम, फर्जी आईडी बरामद की हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के कबीरनगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर आजाद, नोएडा के बादलपुर के गौरव और इस्लामनगर के अफजाल को गिरफ्तार किया था। नर्स 13 साल से अपने पति से अलग रह रही थी। 

 

4 of 13
ghaziabad Rape Case - फोटो : अमर उजाला
आजाद से उसकी गहरी दोस्ती है। दोनों ने मिलकर कबीरनगर में 56 लाख के मकान हड़पने के लिए यह साजिश रची थी। 
 
विज्ञापन

5 of 13
गाजियाबाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
नर्स ने अपने भाई से नंदग्राम थाने में 18 अक्तूबर को पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन का 16 अक्तूबर को अपहरण कर दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। उसे बोरे में बंद करके आश्रम रोड पर फेंक दिया गया। नर्स बोरे में बंद थी और हाथ बंधे थे। नर्स का मुंह चुनरी से ढका हुआ था।
 
विज्ञापन

6 of 13
एसएसपी मुनिराज जी. - फोटो : अमर उजाला
महिला पत्रकार पर लटकी कार्रवाई की तलवार
इस मामले में अब दिल्ली की महिला पत्रकार पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। उसने आजाद से रकम लेकर इस झूठी कहानी को निर्भया जैसा बताते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए थे। इन वीडियो की वजह से ही दिल्ली महिला आयोग ने गाजियाबाद के एसएसपी को नोटिस जारी किया था। 

 
विज्ञापन

7 of 13
आरोपी अफजाल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी इस मामले में हंगामा मचा था। पुलिस का कहना है कि महिला पत्रकार का मोबाइल स्विच ऑफ है। पोल खुल जाने के बाद से वह घर पर भी नहीं जा रही है। उससे पूछताछ के बाद उस पर कार्रवाई तय की जाएगी।

 

8 of 13
गौरव शर्मा - फोटो : अमर उजाला
जरूरत पड़ी तो रिमांड पर लेंगे
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि नर्स को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। मामले में अब महिला पत्रकार की भूमिका की जांच की जाएगी। इसके लिए नर्स और उसके साथियों को रिमांड पर लेने की जरूरत पड़ी तो रिमांड पर लिया जाएगा।

 

9 of 13
नंदग्राम थाना गाजियाबाद - फोटो : ट्विटर
अब तक क्या-क्या
1. 18 अक्तूबर की सुबह नर्स के नंदग्राम क्षेत्र निवासी भाई ने तहरीर दी कि उसकी बहन के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की गई है। एफआईआर में पांच लोग नामजद कराए गए।

 

10 of 13
यहीं से नर्स का अपहरण होना बताया गया है - फोटो : अमर उजाला
2. 18 की दोपहर ही साफ हो गया कि पांचों नामजद युवकों से नर्स का मकान का विवाद चल रहा है। पांचों की लोकेशन घटना के बताए गए वक्त पर गाजियाबाद की नहीं थी।

 

11 of 13
नंदग्राम थाना गाजियाबाद - फोटो : ट्विटर
3. 19 की शाम नर्स के मोबाइल की कॉल डिटेल से आजाद के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वह बयान बदल रहा था।

 

12 of 13
नंदग्राम थाना गाजियाबाद - फोटो : ट्विटर
4. 20 को आजाद से पूछताछ में साफ हो गया कि दरिंदगी की कहानी झूठी है, यह उसने ही रची थी। इसमें गौरव और अफजाल ने उसका साथ दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन

13 of 13
आरोपी आजाद - फोटो : अमर उजाला
5. 21 को जेल जाने से पहले आजाद ने झूठी कहानी की पूरी साजिश बता दी। इसके बाद पुलिस ने नर्स को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें