फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी की झूठी कहानी: पूछताछ में नर्स ने खोले चौंकाने वाले राज, बोली-मैंने सच बोला...लेकिन पुलिस ने झूठ

Sun, 23 Oct 2022 08:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
गाजियाबाद में दरिंदगी की झूठी कहानी - फोटो : अमर उजाला
56 लाख का मकान हड़पने के लिए निर्भया जैसी दरिंदगी की झूठी कहानी गढ़ने वाली 38 वर्षीय नर्स को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई दिल्ली के जीटीबी अस्पताल से मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद की। रिपोर्ट से साफ हो गया कि नर्स ने प्राइवेट पार्ट पर खुद ही चोट मारी थी। साजिश से अनजान भाई से कह दिया था कि उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाली गई है। लोहे के छह इंच के जिस तार (टंग क्लीनर) से उसने चोट मारी, उसे ही प्राइवेट पार्ट में रख लिया था।
विज्ञापन

2 of 7
नंदग्राम थाना गाजियाबाद - फोटो : ट्विटर
13 साल से पति से अलग रह रही दिल्ली के कबीरनगर क्षेत्र की निवासी नर्स पर पुलिस को शक तो तभी हो गया था, जब 18 अक्तूबर की सुबह उसने गाजियाबाद के जिला एमएमजी अस्पताल में उपचार कराने से इनकार कर दिया था। 

 
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी आजाद - फोटो : अमर उजाला
उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया जाने लगा तो वह इस जिद पर अड़ गई कि उसे जीटीबी अस्पताल ही भेजा जाए। बाद में पता चला कि वह जीटीबी में नर्स रही है, इसलिए उसे उम्मीद थी कि वहां झूठी कहानी को सच साबित करने के लिए फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनवाना आसान रहेगा, लेकिन ऐसा हो न सका।

 

4 of 7
गौरव शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल रिपोर्ट में कोई अंदरूनी चोट नहीं
पुलिस ने बताया कि शनिवार को मिली मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट में साफ है कि उसे कोई अंदरूनी चोट नहीं थी। इससे पहले उसके मोबाइल की लोकेशन से साफ हो गया था कि न तो उसका अपहरण हुआ और न ही उसे दो दिन बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 

 
विज्ञापन

5 of 7
आरोपी अफजाल - फोटो : अमर उजाला
एफआईआर में उसके भाई ने बताया था कि 16 अक्तूबर की रात जब वह उसके जन्म दिन समारोह से लौट रही थी तब आश्रम रोड से चार लोगों ने उसका अपहरण किया। वे उसे जंगल में ले गए। वहां एक पहले से मौजूद था। पांचों ने दरिंदगी की और 18 की बोरे में बंद करके उसे आश्रम रोड पर फेंक गए।


 
विज्ञापन

6 of 7
ऐसे हाल में मिली थी नर्स - फोटो : अमर उजाला
नर्स बोली, मैंने सच बोला पुलिस ने झूठ
नर्स ने पुलिस पूछताछ में एक बार भी यह कुबूल नहीं किया कि उसने झूठी कहानी बनाई। वह यही कहती रही कि उसकी हर बात सच है, झूठ तो पुलिस बोल रही है। एसएसपी का कहना है कि उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यहीं से नर्स का अपहरण होना बताया गया है - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी मुनिराज ने बताया कि नर्स के जेल जाने के बाद अब महिला पत्रकार की भूमिका की जांच की जा रही है। इसके लिए जरूरत पड़ी तो नर्स और उसके साथियों को रिमांड पर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें