फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर चालक ने नींद के झोंके में आठ को रौंदा, किसी की बेटी की है शादी, कोई दो माह पहले ही बना था पिता

Mon, 01 Feb 2021 11:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

- ड्राइवर को झपकी आने से विजयनगर बाईपास पर हुआ हादसा, सड़क किनारे सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे राहगीर
- बाईपास पर ड्यूटी दे रहा था ट्रैफिक पुलिसकर्मी मनोज कुमार, पांच घायलों में दो की हालत गंभीर, मृतकों में एक महिला भी
- मृतक हरिओम की बेटी की 16 फरवरी को है शादी, ट्रैफिक पुलिसकर्मी के घर दो पूर्व पहले हुई थी बेटी
विज्ञापन
1 of 6
ghaziabad accident - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के बाईपास पर रविवार शाम करीब चार बजे बेकाबू एक कैंटर ने सड़क किनारे खड़े आठ लोगों को रौंद दिया। कैंटर की चपेट में वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी मनोज कुमार भी आ गए। हादसे में ट्रैफिक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
ghaziabad accident - फोटो : अमर उजाला
मृतकों में एक महिला भी शामिल है। बताया गया कि हादसा कैंटर चालक को झपकी आने के कारण हुआ था। हादसे के बाद अतिव्यस्त तिराहे बाईपास पर लोगों की चीख-पुकार मच गई। सूचना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, एक मृतक की बेटी की 16 फरवरी को शादी है। डीएम अजय शंकर पांडेय और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने घायलों का एमएमजी अस्पताल पहुंचकर हाल जाना।
विज्ञापन

3 of 6
ghaziabad accident - फोटो : अमर उजाला
सीओ प्रथम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि विजयनगर बाईपास के पास कुछ लोग ऑटो और बस का खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान नोएडा की ओर से आ रहे बेकाबू कैंटर ने राहगीरों को कुचल दिया और डिवाइडर पर चढ़कर खंभे से टकरा गया। सड़क दुर्घटना में अलीगढ़ जिले के जवां थानाक्षेत्र में बरौला गांव निवासी ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल मनोज कुमार और प्रताप विहार निवासी रीमा ने मौकेपर ही दम तोड़ दिया। जबकि लालकुआं की राधा कॉलोनी निवासी हरिओम शर्मा की रास्ते में मौत हो गई।

जिला अस्पताल में चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मृतक रीमा की बहन दीपा, डूंडाहेड़ा निवासी रेनू व सोनी और नोएडा सेक्टर-58 थाने में तैनात हेड कांस्टेबल बाला रानी और सर्वोदयनगर निवासी कमल घायल हो गए। इन्हें एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बाला रानी को यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि कमल की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।

4 of 6
ghaziabad accident - फोटो : अमर उजाला
दो माह की बेटी से मिलने जल्द घर जाने वाला था मनोज
मनोज कुमार 2015 में पुलिस में भर्ती हुए थे। वह हादसे के समय बाईपास पर ड्यूटी कर रहे थे। बताया गया कि मनोज कुमार की पत्नी ने दो माह पहले ही बेटी को जन्म दिया है। उसे मनोज कुमार ने केवल एक बार ही अभी तक देखा था और छुट्टी न मिलने के चलते दोबारा घर नहीं जा सके थे। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार को घर जाने के लिए जल्द ही छुट्टी मिलने वाली थी। इसे लेकर वह और उसका परिवार काफी खुश था, लेकिन किसी को क्या पता था कि मनोज अब कभी भी घर नहीं आ सकेंगे। उनकी मौत की सूचना मिलने के बाद जहां उसकी पत्नी का बुरा हाल है। 
विज्ञापन

5 of 6
ghaziabad accident - फोटो : अमर उजाला
डीएम और एसएसपी पहुंचे जिला अस्पताल
भीषण हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे हादसे की जानकारी लेने के बाद घायलों का हालचाल जाना। दोनों अधिकारियों ने डॉक्टरों से भी बातचीत की और घायलों को उचित इलाज देने के निर्देश दिए।

हादसे के बाद बाईपास पर चीख-पुकार, लगा जाम
विजयनगर का बाईपास तिराहा अतिव्यस्त इलाकों में एक है। यहां हर समय बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने गंतव्य तक जाने के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही ऑटो चालकों और ई-रिक्शा चालकों की भी भरमार रहती है। हादसे के बाद जहां लोगों में चीख-पुकार मच गई, वहीं जाम लग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ghaziabad accident - फोटो : अमर उजाला
बेटे को दवा दिलाकर लौट रही थी सोनी
हादसे के दौरान बेटे को दवा दिलाकर सोनी लौट रही थी। उसी दौरान हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बेटे के भी चोट लगी है। दोनों का एमएमजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि रेनू सब्जी लेने गई थीं। वह भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें