फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जिंदा जले: पार्किंग ठेकेदार के घर में इस वजह से भड़की थी आग, भूतल पर चल रहा था कारखाना; शव 95% तक जले

Fri, 14 Jun 2024 12:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 8
Ghaziabad Loni Fire - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के लोनी के बेहटा हाजीपुर में पार्किंग ठेकेदार शारिक के दोमंजिला मकान में बुधवार रात करीब आठ बजे लगी आग से पांच लोगों के जिंदा जल जाने के मामले की प्राथमिक जांच में कई जानकारी मिली हैं। पता चला है कि भूतल पर चल रहे अंडर गार्मेंट बनाने के कारखाने में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी गद्दे के फोम पर गिर जाने से आग लगी। 
 
विज्ञापन

2 of 8
ghaziabad fire news - फोटो : अमर उजाला
फोम पूरे मकान में जगह-जगह रखे थे। साथ ही ज्वलनशील पदार्थ भी थे। इनसे आग तेजी से फैली। अग्निकांड का शिकार बने पांचों लोग जान बचाने के लिए छत के दरवाजे तक पहुंच गए थे, लेकिन वहां भी फोम रखे थे। इनमें लगी आग की विकराल लपटों की चपेट में पांचों लोग आ गए। 

 
विज्ञापन

3 of 8
ghaziabad fire news - फोटो : अमर उजाला
उनके झुलसे हुए शव दरवाजे के पास ही पड़े मिले। वे लोग कुंडी नहीं खोल पाए। फायर ब्रिगेड की टीम ने बाहर से धक्का देकर दरवाजा तोड़ा। दरवाजा खुलते ही पांचों के शव नजर आए। इसके बाद मकान की दीवार को तोड़कर उनके शव निकाले गए।

 

4 of 8
ghaziabad fire news - फोटो : अमर उजाला
आग की लपटों के बीच शारिक की बहन उज्मा और हादसे में मारी गई दूसरी बहन नाजरा का दस साल का बेटा अर्श रहमान बाहर निकल पाए। उज्मा रहमान को लेकर छत की ओर नहीं बल्कि बालकनी की ओर भागीं। उन्हें आसपास के लोगों ने सीढ़ी के सहारे उतार लिया। 

 
विज्ञापन

5 of 8
ghaziabad fire news - फोटो : अमर उजाला
हादसे के वक्त मकान में दूसरी मंजिल पर सात लोग थे। पांच छत की ओर भागे। पांचों जिंदा जल गए। गारमेंट फैक्टरी में शारिक की कार खड़ी थी। यह भी जल गई। इसी साल फरवरी में खोले गए कारखाने से ही आग दूसरी मंजिल पर पहुंची। परिवार के लोग दूसरी मंजिल पर रहते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला
95 से 100 फीसदी जले
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि पांचों की मौत 95 से 100 फीसदी झुलसने से हुई है। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी। फिर भी पुलिस जांच कर रही है कि इस घटना में किसकी लापरवाही है। 

 
विज्ञापन

7 of 8
ghaziabad fire news - फोटो : अमर उजाला
उज्मा और अर्श की हालत गंभीर
शारिक के परिवार के लोगों ने बताया कि उज्मा 70 फीसदी और अर्श रहमान 25 फीसदी झुलस गए। दोनों का उपचार दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर है। हादसे में शारिक की पत्नी प्रवीन (26), सात माह का बेटा फैज, बहन नाजरा (28), बहनोई सैफुर रहमान (35) निवासी रटौल, बागपत और नाजरा की बेटी इकरा (सात) की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त शारिक, उनके पिता इशहाक और भाई शाकिब घर से बाहर थे।

 
विज्ञापन

8 of 8
ghaziabad fire news - फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रॉनिक सामान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। फोम की वजह से आग फैल गई। पांचों लोगों के शव छत के दरवाजे के पास मिले। वहां भी फोम रखे थे।- राहुल पाल, मुख्य अग्निश्मन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें