Bulandshahr Sub Postmaster Suicide Case: बुलंदशहर में उप डाकपाल राहुल कुमार ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुलंदशहर के लखावटी उप डाकघर के निलंबित उप डाकपाल राहुल कुमार रविवार सुबह गिरधारीनगर स्थित अपने आवास के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। राहुल पर ढाई करोड़ के टिकट गबन का आरोप था। शुक्रवार को सीबीआई ने इस मामले में पूछताछ की थी। मौत से पहले सुसाइड नोट भी अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया था।
उप डाकपाल राहुल कुमार ने सुसाइड नोट में मंडलीय जांच टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल ने लिखा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार फर्जी टिकट लगाकर लाने वाला ग्राहक राजेश और मंडलीय कार्यालय की ओर से की गई दोगली जांच है।
विज्ञापन
2 of 7
उप डाकपाल राहुल कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
'उन्हें और खुश होने का मौका दिया जाए'
राजेश और मंडलीय टीम ने मेरा सबकुछ छीन लिया है। इसलिए मैं अपनी जान ले रहा हूं। मेरी अंतिम इच्छा है कि सभी को माफ कर दिया जाए। मेरी मौत के बाद उन्हें और खुश होने का मौका दिया जाए। उसने मंडलीय टीम पर शोषण और जातीय टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया है। उप डाकपाल राहुल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि 23 नवंबर को बुक हुई 5599 रजिस्ट्री के डिस्पैच और उन पर लगे टिकट को लेकर 26 नवंबर को उसे निलंबित कर दिया गया। राहुल का कहना है कि मंडलीय कार्यालय की टीम के सामने ही राजेश सभी आर्टिकल लेकर आया था। उसने खुद ही टिकट लगाए थे।
विज्ञापन
3 of 7
उप डाकपाल राहुल कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
'कुछ समय पहले डिबाई में भी फर्जी डाक टिकट से डाक बुक की गई थी'
सीबीआई के समक्ष राजेश ने इसे स्वीकार भी किया है। सीबीआई को राजेश ने यह भी जानकारी दी है कि उसने टिकट कहां से खरीदे हैं। इसके बावजूद मंडलीय कार्यालय उसे निलंबित कर दिया। मंडलीय कार्यालय की टीम पर आरोप लगाते हुए लिखा कि कुछ समय पहले डिबाई में भी फर्जी डाक टिकट से डाक बुक की गई थी। इसकी जांच भी मंडलीय कार्यालय की टीम ने की। वहां किसी को भी निलंबित नहीं किया गया। किसी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज नहीं कराई गई।
4 of 7
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन
- फोटो : अमर उजाला
राहुल ने लिखा कि मंडलीय कार्यालय की टीम के अधिकारी की पत्नी के शादी से पहले दो विभागीय कर्मचारियों से संबंध थे। शादी के बाद भी उसके एक अन्य कर्मचारी से संबंध हो गए। महिला भी विभाग में ही कार्यरत है। इसकी जानकारी उसे हो गई थी। इसी बात का बदला लेने के लिए जांच अधिकारी मंडलीय कार्यालय की टीम के साथ शोषण करने की योजना बनाई।
विज्ञापन
5 of 7
उप डाकपाल द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट
- फोटो : अमर उजाला
जाति की वजह से हुआ मेरा शोषण
सुसाइड नोट में ही राहुल ने लिखा कि विभाग में कार्य करते हुए 14 वर्ष हो गए। इस दौरान काफी लगन से काम किया। इसके लिए कई बार सम्मानित भी किया गया। मेडल लखावटी उप डाकघर में रखे हुए हैं। मैं कर्मचारी यूनियन का उपसचिव भी हूं। नियमानुसार मुख्य डाकघर के आठ किलोमीटर के परिक्षेत्र में ही रखा जाना चाहिए था लेकिन जातिगत शोषण के कारण ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
6 of 7
सुसाइड नोट पढ़ता पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
स्टेटस देखकर परिचित ने फोन किया तब हुई जानकारी
परिजनों ने बताया कि राहुल कुमार रविवार सुबह प्रतिदिन की तरह घर से दूध लाने की बात कह कर निकले थे। डोलची भी लेकर गए थे। इसलिए किसी को ऐसी उम्मीद ही नहीं थी कि वह यह कदम उठा लेंगे। भाई पप्पू ने बताया कि निलंबित होने और सीबीआई की पूछताछ के बाद से वह काफी परेशान थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनके पास एक परिचित का फोन आया, जिन्होंने पूछा कि राहुल कहां है। राहुल ने स्टेटस पर अपना सुसाइड नोट डाला है। इसके बाद बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की थी। करीब पौने छह बजे वह लहूलुहान अवस्था में ट्रैक के किनारे मिले। राहुल के बेटा और एक बेटी है। परिवार रो-रोकर बेहाल है।
ढाई करोड़ के टिकट गबन के आरोपी उप डाकपाल ने की आत्महत्या
डाक अधीक्षक बुलंदशहर ने लगभग टिकट गबन मामले में राहुल कुमार, बाबू गोपाल और चपरासी जय प्रकाश को 26 नवंबर को निलंबित कर दिया था। डाक अधीक्षक के नेतृत्व में मंडलीय टीम गबन की जांच कर रही थी। 11 दिसंबर को डाक अधीक्षक ने सीबीआई गाजियाबाद को भी अवगत कराया था। इसके बाद सीबीआई गाजियाबाद ने उप डाकपाल राहुल कुमार, आरोपी ग्राहक राजेश निवासी नई दिल्ली व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
शुक्रवार को ही सीबीआई ने राहुल कुमार के गिरधारीनगर स्थित आवास पर कई घंटे पूछताछ की थी। टीम ने अपने साथ लखावटी कार्यालय भी ले गई थी। सीबीआई के जाने के बाद से ही राहुल कुमार तनाव में थे। रविवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे गिरधारीनगर में नए रेलवे ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी के सामने कूद गए।
कुछ देर बाद उन्हें खोजते हुए मौके पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। उनका बायां पैर शरीर से अलग हो गया था। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें थीं। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
मौत से राहुल ने कागज पर लिखकर सुसाइड नोट अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया था। सुसाइड नोट में उप डाकपाल ने मंडलीय जांच टीम और आरोपी ग्राहक राजेश को अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।