गाजियाबाद में मछली मंडी के मुंशी ने पत्नी और बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हमले में छोटी बेटी भी घायल हो गई। आरोपी मोहम्मद राजा अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आइए जानते हैं पूरी कहानी
गाजियाबाद के साहिबाबाद के खोड़ा के लोकप्रिय विहार के दोहरे हत्याकांड में पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी राजा ने पत्नी और बेटी की हत्या अचानक गुस्से में आकर नहीं की, बल्कि वारदात की तैयारी पहले से कर रखी थी।
पुलिस के मुताबिक, उसने मछली मंडी से चाकू तीन दिन पहले ही लाकर रख लिया था। घर की चहारदीवारी के भीतर खौफनाक साजिश आकार ले रही थी, लेकिन परिवार को इसका जरा भी अंदाजा नहीं था।
एसीपी सूर्यबली मौर्य के अनुसार, वारदात से पहले लगातार तीन रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। दो दिन पहले नीचे के फ्लैट में रहने वाले पड़ोसियों ने उनके घर पहुंचकर दोनों को शांत कराया था। पूछताछ में राजा ने बताया कि लगातार हो रहे विवाद के बाद उसने पत्नी और बेटी की हत्या की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
3 of 15
सना की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छोटी बेटी को बचाने के लिए पति के पैरों से लिपट गई लहूलुहान मां
पुलिस के अनुसार, हमले में बची रूबी ने पूछताछ में बताया कि पिता ने पहले मां और बड़ी बहन पर हमला किया। इसके बाद वह उसके पीछे भी दौड़ा। रूबी को बचाने के लिए घायल बेबी पति के पैरों से लिपट गई। इसके चलते राजा आगे नहीं बढ़ सका और रूबी वहां से निकलकर बच गई। हालांकि, चाकू के हमले में वह भी घायल हुई। रूबी की चीख-पुकार सुनकर नीचे रहने वाले रफीक व तय्यूब ऊपर पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
4 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जीबी पंत के बाद इबास में चल रहा था इलाज
नोएडा के ममूरा में रहने वाले बेबी के फुफेरे भाई इस्लामुद्दीन ने बताया कि राजा करीब पांच साल से डिप्रेशन से पीड़ित है। उसका पहले कई वर्षों तक दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल और बाद में इबास अस्पताल में इलाज चला। परिजन के मुताबिक, दवा खाने को लेकर ही पिछले करीब चार महीने से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। बेबी कई बार ऑनलाइन पार्सल के जरिये राजा के लिए दवाएं मंगाती थी और उसे नियमित दवा लेने के लिए कहती थी।
विज्ञापन
5 of 15
इसी घर में हुई थी मां-बेटी की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
12 वर्ष से रह रहा था खोड़ा में
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के गाजीपुर स्थित मछली मंडी में मांस कारोबारी हाजी इस्माइल के यहां मुंशी का काम करने वाला मूलरूप से अररिया (बिहार) निवासी मोहम्मद राजा अंसारी करीब 12 साल से परिवार के साथ खोड़ा में रह रहा था। तीन साल पहले बेबी तब्बुसम के पिता जमील ने चार मंजिला इमारत में एक फ्लैट खरीदकर उपहार किया था।
विज्ञापन
6 of 15
इसी फ्लैट में हुई मां बेटी की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फ्लैट बेबी तब्बसुम के नाम पर है। पुलिस के मुताबिक, बेबी तबस्सुम और सना के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान मिले हैं। घायल जोया को एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। उसे मामा इस्लामुद्दीन के साथ भेजा गया है।
विज्ञापन
7 of 15
जानकारी देते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रूबी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में पत्नी और बेटी की हत्या की बात स्वीकार की है। परिवार के अन्य सदस्यों के आने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बेबी का परिवार असम में रहता है।
8 of 15
खोड़ा में डबल मर्डर के बाद जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10वीं में पढ़ती थी सना
रूबी जोया (14) ने बताया कि वह वेस्ट विनोद नगर दिल्ली के राजकीय कन्या विद्यालय में आठवीं कक्षा में और सना 10वीं में पढ़ती थी। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे पापा ड्यूटी से घर लौटे थे। शाम को साढ़े आठ बजे दोनों खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थीं।
9 of 15
घटनास्थल पर बरामद चाकू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेड के नीचे छिपाया था चाकू
एसीपी ने बताया कि आरोपी राजा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पत्नी के बार-बार रुपयों की मांग से परेशान हो चुका था। उसने अपने मंसूबे को अंजाम देने के लिए चाकू को बेड के गद्दे के नीचे छिपाया हुआ था।
10 of 15
सना और बेबी तबस्सुम की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाकर एक सप्ताह के भीतर आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के लिए उच्चाधिकारियों से बातचीत की जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।
11 of 15
घटनास्थल पर खड़ी महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसी बोले, जैसे देखा हो कोई जल्लाद
वारदात के बाद पुलिस के साथ ऊपर पहुंचे पड़ोसी संदीप और रफीकुल ने बताया कि जब वह अंदर गए तो देखा कि फ्लैट के फर्श पर खून फैला था। राजा ने केवल लुंगी पहनी थी और शरीर पर खून लगा था। उसे देखकर लगा कि मानो कोई जल्लाद सामने खड़ा हो। उसके पूरे शरीर पर खून के धब्बे थे। दीवारें भी खून से सनी थीं।
12 of 15
इसी बिल्डिंग में था फ्लैट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद में अवसादग्रस्त शख्स का खूनी खेल
गाजियाबाद जिले के खोड़ा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मछली मंडी के मुंशी ने पत्नी बेबी तबस्सुम (43) व बेटी सना (15) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हमले में छोटी बेटी जोया उर्फ रूबी (14) भी घायल हो गई। आरोपी मोहम्मद राजा अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने खुद को अवसाद का शिकार बताते हुए कहा कि पत्नी उस पर दवा खाने का दबाव डाल रही थी।
13 of 15
घटनास्थल पर भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल मांस काटने वाला चाकू बरामद कर लिया गया है। राजा बिहार के अररिया का रहने वाला है। है। वह दिल्ली के गाजीपुर स्थित मछली मंडी में एक मांस कारोबारी के यहां मुंशी का काम कर रहा था। 2023 में उसने खोड़ा के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में चौथी मंजिल पर फ्लैट लिया था।
14 of 15
बेटी सना और मां बेबी तबस्सुम की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार महीने से दवा को लेकर चल रहा था विवाद
राजा ने बताया कि वह अवसादग्रस्त है और उपचार चल रहा है। रात में खाना खाने के बाद पत्नी ने दवा खाने को कहा तो विवाद हो गया। रात 12 बजे पत्नी के सो जाने के बाद उसने चाकू से उसके गले पर हमला कर दिया।
चीख सुनकर दूसरे कमरे में सो रहीं सना व रूबी जाग गईं। सना मौके पर पहुंची तो पिता को मां पर हमला करते पीछा कर बालकनी में उस पर चाकू से कई वार किए और फिर गला रेत दिया। इसके बाद उसने रूबी पर भी हमला किया, पर वह बच गई।