फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रिटायर्ड अफसर को बहू ने किया नंगा, फिर बेरहमी से मार डाला, दम निकलने तक बल्ले से पीटती रही महिला!

Sat, 22 Mar 2025 12:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप बहू पर लगा है। बताया जा रहा है कि बहू ने ससुर को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
1 of 7
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में गोविंदपुरम डी ब्लाक में शुक्रवार रात रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी पाती सिंह (68 वर्ष) की हत्या कर दी गई। घर में बुजुर्ग का शव नग्न अवस्था में खून से लथपथ मिला। उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस शक के आधार पर बुजुर्ग की पुत्रवधु और उसकी चचेरी बहन से पूछताछ में जुट गई। पुलिस का कहना है प्रथम दृष्टया पाती सिंह की हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद का मामला सामने आ रहा है। पूछताछ के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
 
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गोविंदपुरम डी ब्लॉक निवासी पाती सिंह स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त थे। उनकी पत्नी का कुछ वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है जबकि कोरोना काल में उनके बेटे जितेंद्र की मौत हो गई थी। जितेंद्र की पत्नी आरती इसी मकान में दूसरी मंजिल पर रहती हैं। डी ब्लाक स्थित तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर हापुड़ में तैनात लोकपाल अनुराधा किराए पर रहती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ससुर और बहू के बीच हुआ था विवाद
शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे अनुराधा ने पुलिस को पाती सिंह की मौत की सूचना दी। पुलिस के अनुसार, घर में मौजूद आरती और उसकी चचेरी बहन का शुक्रवार रात को पाती सिंह से झगड़ा हुआ था। इसी दौरान मारपीट भी हो गई।

4 of 7
रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी पाती सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घर के गेट पर हुई मारपीट, कमरे में हत्या 
आसपास के लोगों के अनुसार, रात करीब साढ़े आठ बजे पाती सिंह ढाबे से खाना खाकर स्कूटी से घर पहुंचे। जैसे ही गेट में दाखिल हुए तो आरती और उसकी चचेरी बहन से झगड़ा हो गया। लोगों का कहना है कि दोनों महिलाओं ने क्रिकेट के बैट से पाती सिंह पर हमला कर दिया। शोर शराब सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो पाती सिंह ग्राउंड फ्लोर स्थित कमरे में चले गए। इसके बाद पड़ोसी लौट गए। 

 
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे बाद पाती सिंह से मिलने कोई उनके कमरे में गया तो वह नग्नावस्था में खून से लथपथ बेड के बराबर में पड़े थे। हालांकि पुलिस ने अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया है। पड़ोसियों का कहना है कि कुछ माह पूर्व ही पाती सिंह एक महिला के साथ मकान में रहते थे।
विज्ञापन

6 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसकी जानकारी मिलने पर उनकी पुत्रवधू आरती 15 मार्च को मकान में अपने दो बेटों के साथ रहने लगीं। इसके बाद महिला भी मकान छोड़कर चली गई थी। दो दिन पहले ही आरती की चचेरी बहन आई घर आई है।

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड में एक और नया खुलासा: मुस्कान और साहिल को लेकर खुला चौंकाने वाला राज, पहले ही कर लिया था ये काम


विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच करते अफसर - फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग का शव कमरे में नग्नावस्था में मिला है और सिर और मुंह पर चोट के निशान है। हत्या प्रापर्टी विवाद में किया जाना प्रतीत हो रहा है। स्वतंत्र कुमार सिंह, एसीपी कविनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें