फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में बढ़ रहा शवों का इंतजारः हिंडन मोक्ष स्थली पर कतार में 42 शव, खराब पड़ा विद्युत शवदाह गृह

Fri, 16 Apr 2021 12:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

कोरोना के बढ़ते मामलों ने अब श्मशान पर भी लोगों का इंतजार बढ़ा दिया है। एक ओर जहां मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहा, वहीं अंतिम संस्कार के लिए भी लोगों की लंबी लाइनें लग रही हैं। आगे पढ़ें गाजियाबाद के हिंडन मोक्ष स्थली का आज का हाल...
विज्ञापन
1 of 5
हिंडन मोक्ष स्थल पर लगी - फोटो : कुमार संजय
कोरोना के बढ़ते मामलों ने अब श्मशान पर भी लोगों का इंतजार बढ़ा दिया है। एक ओर जहां मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहा, वहीं अंतिम संस्कार के लिए भी लोगों की लंबी लाइनें लग रही हैं। आगे पढ़ें गाजियाबाद के हिंडन मोक्ष स्थली का आज का हाल...
विज्ञापन

2 of 5
हिंडन मोक्ष स्थल पर लगी शवों की कतार - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही हिंडन मोक्षस्थली पर शवों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। किसी का शव एंबुलेंस में तो किसी का कार में तो किसी कई लोगों के शव सड़क पर ही रखें हैं और ये सब अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
खराब पड़ा इलेक्ट्रिक शवदाह गृह - फोटो : कुमार संजय
इस लंबी लाइन की एक वजह इलेक्ट्रिक शवदाह गृह खराब होना भी है। श्मशान घाटों पर जलती चिताएं और लोगों के इंतजार के चलते अब अंतिम संस्कार के लिए उपयोग होने वाली लकड़ियों के दाम भी बढ़ गए हैं। आज सुबह 42 शव पहुंच जाने पर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह श्मशान घाट का जायजा लेने पहुंचे। यहां आज भी सुबह से शवों की लाइन लगी है।

4 of 5
hindon crematorium - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि गुरुवार को भी यहां अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे शवों की संख्या इतनी बढ़ गई कि दो से तीन घंटे के लिए वेटिंग बन गई। कुछ शवों को दूसरे श्मशान घाट पर भेजना पड़ा। लोगों ने इसका विरोध किया और हंगामा भी हुआ। हालांकि प्रबंधन ने विद्युत शवदाह गृह के पास बने प्लेजफॉर्म पर अंतिम संस्कार कराकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिंडन मोक्ष स्थल पर लगी शवों की कतार - फोटो : कुमार संजय
दोपहर तीन बजे तक सारे प्लेटफॉर्म फुल हो गए तो मोक्ष स्थली प्रबंधन ने टोकन बांटने बंद कर कार्यालय पर भी ताला डाल दिया। 10 दिन से हिंडन मोक्ष स्थली पर अंतिम संस्कारों की संख्या बढ़ी है। गुरुवार को एक दिन में 35 शव अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। इसकी वजह से प्लेटफॉर्म फुल हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें