फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दरोगा सुसाइड केस: मकान मालिक से था भाई-बहन का रिश्ता, रक्षाबंधन पर बांधतीं थीं राखी

Sun, 03 Jan 2021 09:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 5
sub inspector suicide - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलदंशहर जिले की अनूपशहर कोतवाली में तैनात महिला उपनिरीक्षक आरजू पवार ने शुक्रवार रात अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट व मृतका का मोबाइल फोन बरामद कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर आकर साक्ष्य जुटाए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
महिला दारोगा ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
वहीं, देर रात पोस्टमार्टम होने के बाद शनिवार सुबह करीब छह बजे परिजन शव को अपने साथ गांव ले गए हैं। परिजनों का इस दौरान रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद मौके पर एसएसपी, एसपी देहात समेत अन्य अफसरों ने पहुंचकर देर रात ही जांच पड़ताल की थी। मौके से मिले सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए उन्होंने खुद को जिम्मेदार बताया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
महिला दारोगा ने इसी पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
वीडियोग्राफी कराकर उतारा गया शव
महिला दरोगा के शव को कब्जे में लेने से पहले एसडीएम पदमसिंह की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराते हुए कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया था। जिसके बाद शव को नीचे उतारकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम को भेजा था। 
 

4 of 5
महिला दारोगा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मकान मालिक से था भाई-बहन का रिश्ता
आरजू पवार ने अपने मकान मालिक विपिन शर्मा से पारिवारिक रिश्ता कायम कर लिया था। खाना भी मकान मालिक के परिवार के साथ ही खाती थी। रक्षाबंधन पर विपिन शर्मा को राखी भी बांधतीं थीं। अब मकान मालिक का परिवार इन क्षणों को याद कर रो रहा है। फांसी लगाने से पहले मकान मालिक ने खाने के लिए बुलाया था। कुछ ही देर में आने की बात कहकर भी काफी देर तक न आने और लगातार मोबाइल की घंटियां बजने के बाद न उठाने पर मकान मालिक को घटना की जानकारी हुई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला दारोगा के घर के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। अभी परिजनों से बात नहीं हो सकी है। जल्द ही मोबाइल को अनलॉक करके भी जांच की जाएगी। जिससे पता चल सके कि वह अंत में किससे बात कर रहीं थीं। 
अरुणा राय, थाना प्रभारी अनूपशहर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें