बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली में तैनात एक महिला एसआई ने नए साल के दिन अपने आवास पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद सुबह ही परिजन दारोगा का शव ले गए। हालांकि अब इस मामले में एक खुलासा हुआ है कि शुक्रवार को जिस दिन महिला दारोगा ने आत्महत्या की उस दिन वह काफी खुश थीं। जानिए एक जनवरी के पूरे दिन दारोगा ने क्या किया और ऐसा क्या हुआ कि उन्हें खुदकुशी करनी पड़ी...