जानकारी करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही उसके चेहरे पर भी किसी भारी वस्तु से वार किया, जिससे उसकी शिनाख्त न हो सके। उसके बाद घर में ही गड्ढा खोदकर उसने बच्ची को दबा दिया। लेकिन, उसे दबाने के बाद उक्त स्थान पर ही उसके सभी कपड़ों को जला दिया था। वारदात के बाद वह सहम गया और 26 फरवरी को होश में आने पर वह डर गया था और शिमला भाग निकला।
नहीं निकल सकी आवाज, आरोपी ने दबा दिया था मुंह
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वारदात के दौरान उसे डर था कि अगर वह चीखने लगी तो उसका राजफाश हो जाएगा और कोई आ धमकेगा। इस कारण उसने बच्ची का मुंह अपने हाथ से दबा दिया था।
आरोपी को हिमाचल प्रदेश के शिमला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में दुष्कर्म की बात कही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर के हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। पूर्ण पुष्टि के लिए स्लाइड भेजी गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी