बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से चार लोगों की हालत ज्यादा नाजुक है। जीतगढ़ी में पांच लोगों की मौत होने के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
2 of 10
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
घटना में मारे गए एक मृतक के महिला परिजन ने आगामी पंचायत चुनाव में खड़े होने वाले भावी प्रत्याशियों द्वारा शराब पिलाने का आरोप लगाया है। वहीं, मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि शराब पिलाने के अलावा गांव में रुपये भी बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 10
bulandshahr poisonous liquor case
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि आगामी दिनों में पंचायती चुनाव होने हैं। इसके लिए भावी प्रत्याशी गांव-देहात में पैठ जमाने लग गए हैं। कोई बड़ों के पैर छूता और हाल चाल जानता नजर आ रहा है तो कोई शराब की महफिल सजवा रहा है। गांव जीतगढ़ी निवासी एक मृतक के परिजनों ने बताया कि आगामी चुनाव में खड़े होने वाले कुछ प्रत्याशी बीते एक जनवरी से प्रतिदिन गांव में लोगों को शराब पिला रहे हैं। यह शराब वह आरोपी कुलदीप और अन्य दोनों आरोपियों से खरीदते थे।
4 of 10
गांव में गमगीन माहौल
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि शराब पार्टी के अलावा चुनावी अखाड़े में उतरने के लिए तैयार कुछ लोग रुपये भी बांट रहे हैं। जिससे कि चुनाव में उन्हें अधिक से अधिक मत हासिल हो सकें। लेकिन, इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
5 of 10
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक बीडीसी का भावी प्रत्याशी और एक प्रधान प्रत्याशी लगातार लोगों को शराब और पैसे बांट रहे हैं। यही अवैध शराब भी उनके द्वारा बंटवाई और पिलवाई गई थी। जो कि आरोपी कुलदीप से खरीदी गई।
विज्ञापन
6 of 10
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गांव में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गरम
हादसे के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गरम है। लोग नुक्कड़ और चौराहों पर शराब माफिया के खिलाफ और उसकी विभाग व पुलिस महकमे में ऊंची पहुंच होने की चर्चा करते हुए भी नजर आए।
विज्ञापन
7 of 10
जहरीली शराब कांड का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय जांच कमेटी
डीएम रविंद्र कुमार ने सिकंदराबाद में हुए हादसे के जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। डीएम ने शराब पीने से पांच लोगों की मौत की जांच उप आबकारी आयुक्त मेरठ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और एसपी क्राइम को सौंपी है। साथ ही उन्होंने टीम को दोषियों की पहचान कर उनका उत्तरदायित्व निर्धारित कर 48 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
8 of 10
गांव में जाते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पांच हुए गिरफ्तार
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी कुलदीप को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जबकि, एक ठेका संचालक, सेल्समैन, संचालक का पार्टनर और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा।
9 of 10
bulandshahr Poisonous Liquor Case
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव के लिए गांव में शराब पिलाने के आरोप की भी विस्तृत रूप से जांच की जाएगी। इस दौरान यह तथ्य सही साबित होता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
अस्पताल नाम पीड़ित
अमेयश हॉस्पिटल पंकज
अमेयश हॉस्पिटल मनोज
अमेयश हॉस्पिटल धर्मेंद्र
राणा हॉस्पिटल मोनू
राणा हॉस्पिटल नवीन
राणा हॉस्पिटल गाजे
मोहन हॉस्पिटल ओमवीर
मोहन हॉस्पिटल लक्ष्मण
लक्ष्मी लाइफ लाइन रतन
जिला अस्पताल अजय कुमार
जिला अस्पताल शिवपाल
जिला अस्पताल संजय
जिला अस्पताल भगत
जिला अस्पताल ऋषिपाल
ग्लोबल हॉस्पिटल प्रेम सिंह