टैटू बनवाते समय बरतें सावधानी
- फोटो : adobe photo
टैटू बनवाते समय बरतें सावधानी
एमएमजी अस्पताल के सर्जन डॉ. महेंद्र सिंह का कहना है कि सबसे जरूरी चीज होती है कि जिस सुई से टैटू बनवा रहे हैं, वह स्टरलाइज्ड है या नहीं। क्योंकि अगर एक ही सुई से कई लोगों को टैटू बनाया गया है तो उससे किसी भी तरह का संक्रमण होने का खतरा रहता है।
- टैटू बनवाने के लिए इस्तेमाल होने वाली स्याही की एक्सपायरी तिथि जरूर जांच लें।
- टैटू बनवाने से पहले खाली पेट न जाएं और न ही अल्कोहल पीएं।
- टेंपररी टैटू बनवाने से बचें, क्योंकि इनमें इस्तेमाल होने वाली इंक सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं।
- टैटू बनवाने के बाद, इसे साफ कपड़े या टिशू से ढककर घर लें
- टैटू बनवाने के बाद, इसे धूप से बचाएं
- टैटू बनवाने के बाद, इसे धोने के लिए आर्टिस्ट के बताए गए लिक्विड या एंटी-बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें
- टैटू बनवाने के बाद, इसे हल्के हाथों से सुखाएं और मॉइस्चराइजर लगाएं
- टैटू बनवाने के बाद, इसे नोचने या खरोंचने से बचें