गाजियाबाद के इंदिरापुरम के वैभव खंड स्थित कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी में रहने वाले जींस कारोबारी गुलशन वासुदेवा जीतेजी तमाम उतार-चढ़ाव से जूझते रहे। परिस्थितियां कैसी भी रहीं, कभी ऐसा काम नहीं किया जिससे साख पर बट्टा लगे। लेकिन मंगलवार तड़के उन्होंने अपने ही हाथों अपना गुलशन उजाड़ लिया। उनके इस कदम ने पुलिस रिकार्ड में उनका नाम हत्यारोपियों की लिस्ट में शामिल कर दिया।
इसके साथ ही बच्चों के शवों की जो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है उसमें बेहद चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। इसके अनुसार बेटी की हत्या गला दबाने से नहीं हुई थी। जानिए गुलशन ने अपनी बेटी को कैसे उतारा मौत के घाट....