विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
न्यू शताब्दीपुरम में युवक ने तीन बेटियों और पत्नी की निर्ममता के साथ हत्या कर खुदकुशी कर ली। हथौड़े से पत्नी के सिर पर वार किए और तीनों बच्चियों के मुंह पर टेप चिपकाकर गला घोंट दिया गया। इसके बाद युवक ने अपने मुंह पर टेप चिपकाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। बताया गया कि युवक पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक करता था।