फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट आए बिना ही खुल गया गेट, पैर रखते ही तीसरी मंजिल से गिरे रिटायर्ड एक्सईएन, मौत

Fri, 14 Aug 2020 12:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
विज्ञापन
1 of 7
लिफ्ट खराब होने के चलते बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
मुरादनगर में लिफ्ट का गेट खुलने के बाद पैर रखते ही तीसरी मंजिल से गिरकर रिटायर्ड एक्सईएन केदारनाथ गौड़ (76) की मौत हो गई। उक्त घटना गुरुवार शाम मुरादनगर थाना क्षेत्र में मोरटा-शाहपुर मार्ग स्थित मोती रेजिडेंसी सोसायटी में हुई। घटना के बाद सोसायटी के रेजिडेंट्स ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा और नारेबाजी की। पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे ने मामले में तहरीर दी है। 
विज्ञापन

2 of 7
लिफ्ट खराब होने के चलते बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
13 मंजिला मोती रेजिडेंसी के तीसरे फ्लोर के फ्लैट नंबर ए-305 में विद्युत विभाग के रिटायर्ड एक्सईएन केदारनाथ गौड़ (76) परिवार सहित रहते थे। वह करीब चार साल से सोसायटी में रह रहे थे। प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले बेटे राजेश गौड़ के मुताबिक उनके पिता केदारनाथ रोजाना शाम उनके दोनों बच्चों और फ्लैट नंबर- 302 में रहने वाले आभास कुमार की बेटी मिल्की के साथ सोसायटी के पार्क में जाते थे।

गुरुवार शाम करीब सवा पांच बजे उनका बेटा आदित्य और मिल्की पार्क में चले गए। कुछ समय बाद केदारनाथ बच्चों को देखने फ्लैट से निकल गए। राजेश गौड़ का कहना है कि थोड़ी देर बाद ही उनके पड़ोसी आभास भी अपने फ्लैट से निकले तो लिफ्ट का दरवाजा खुला हुआ था। नीचे झांककर देखा तो ग्राउंड फ्लोर पर उनके पिता केदारनाथ पड़े थे। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।  
विज्ञापन

3 of 7
लिफ्ट खराब होने के चलते बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
नहीं थी लिफ्ट की चाबी, बाहर निकालने को तोड़ना पड़ा गेट
स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राउंड फ्लोर पर जाकर केदारनाथ ने बाहर निकालने की कोशिश की तो लिफ्ट की चाबी नहीं मिली। जिसके चलते सरिया व लोहे की रॉड से लिफ्ट का गेट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। इस प्रक्रिया में करीब आधा घंटा लग गया। आनन-फानन में केदारनाथ को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके बेटे राजेश गौड़ ने लिफ्ट खराब होने के कारण घटना होने का हवाला देते हुए थाने में तहरीर दी। 

4 of 7
लिफ्ट खराब होने के चलते बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
5 साल से लिफ्ट में थी दिक्कत, बिल्डर ने नहीं सुना
घटना के बाद सोसायटी के रेजिडेंट्स ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा और नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि लिफ्ट में आ रही दिक्कत को लेकर बिल्डर से कई बार शिकायत की गई लेकिन उसने कोई सुनवाई नहीं की। बिल्डर की लापरवाही से ही रिटायर्ड एक्सईएन को जान से हाथ धोना पड़ा। सोसायटी के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते लिफ्ट ठीक करा दी गई होती तो हादसे में केदारनाथ गौड़ की जान नहीं जाती।
विज्ञापन

5 of 7
लिफ्ट खराब होने के चलते बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
दरवाजा खुला पर आई नहीं लिफ्ट 
रेजीडेंसी में रहने वाले का कहना है कि केदारनाथ गौड़ ने नीचे पार्क में जाने के लिए लिफ्ट का बटन दबाया था। लिफ्ट का दरवाजा तो खुल गया, लेकिन लिफ्ट तकनीकी खराबी के चलते वापस ऊपर चली गई। जैसी ही केदारनाथ ने पैर आगे बढ़ाया, वह तीसरी मंजिल से नीचे ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरे और उनकी मौत हो गई। 

 हादसे के बाद जागा जीडीए
 बताया जा रहा है कि उक्त सोसायटी को अभी कंप्लीशन सर्टिफिकेट भी नहीं मिला था, लेकिन इसके बावजूद फ्लैट धारकों को पजेशन दे दी गई। बृहस्पतिवार को हादसा होने के बाद जीडीए के अधिकारियों ने नोटिस जारी करने की बात कही है। 
विज्ञापन

6 of 7
लिफ्ट खराब होने के चलते बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
 2019 में लिफ्ट में फंसने के मामले 
- 30 जुलाई राजनगर एक्सटेंशन स्थित गुलमोहर गार्डन सोसायटी में 15 मिनट तक युवक फंसा रहा  
-  जुलाई 2019 को इंदिरापुरम के शक्तिखंड-तीन में एक बच्ची 40 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही 
- गंगा यमुना हिंडन सोसायटी की लिफ्ट खराब होने से दो महिलाएं फंस गई  
- सिद्धार्थ विहार के गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट के लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसा रहा  
-  कॉसिंग रिपब्लिक स्थित सफायर इंटरनेशन स्कूल में पीटीएम के लिए गई महिला आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही  
- केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी में एक महिला फंस गई थी।  
- अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी की लिफ्ट में चार लोग फंस गए। 
- इंदिरापुरम के मॉल में 3 बच्चे और एक व्यक्ति फंस गया 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गाजियाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 एडवाइजरी 
- लिफ्ट में इंटरकॉम चालू हो 
- लाइट की उचित व्यवस्था हो, बैकअप में जनरेटर हो 
- सोसाइटी  एवं मॉल की लिफ्ट में एक लिफ्ट मैन हो 
- इमरजेंसी अलार्म या हॉर्न की व्यवस्था हो 
- जरूरी दिशा-निर्देश हिदी-अंग्रेजी में साफ लिखे हो 
- समय-समय पर लिफ्ट व उनमें लगे सुरक्षा उपकरणों की जांच व सर्विस हो

बिना मेंटेनेंस के आ रही दिक्कत 
शहर के अंदर तमाम सोसाइटी एवम मॉल में लिफ्ट हैं। सोसाइटी के अंदर बिल्डर द्वारा मोटा मेंटेनेंस भी लिया जाता है,  लेकिन लिफ्ट आदि की सर्विस नहीं कराई जाती है । यदि समय पर सर्विस कराई जाए तो इस तरीके की समस्याएं कम होंगी और लोगों की जानें भी नहीं जाएंगी। कई बार देखने में आता है कि लिफ्ट में इंटरकॉम चालू नहीं है, किसी में लाइट नहीं है तो किसी लिफ्ट के बटन खराब हैं।  इस पर बिल्डर एवं अन्य पदाधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है । नहीं तो दिन-प्रतिदिन इस तरह के हादसे बढ़ते रहेंगे।

मृतक के बेटे राजेश गौड़ ने खराब लिफ्ट से हादसा होने की सूचना लिखित में दी है। किसी पर आरोप लगाते हुए तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर  केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। बिल्डर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।- अमित कुमार, एसएचओ,  मुरादनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें