इसलिए पार्श्वनाथ मजिस्टिक सोसायटी के सभी पैरेंट्स ने मिल-बैठकर होमवर्क किया है। फिर उन्होंने अपने बच्चों के साथ एक कोड तय किया जो केवल पैरेंट्स और उनके बच्चे को ही मालूम होता है। पैरेंट्स ने बच्चों से कहा- कोई भी हमारा नाम लेकर तुम को बुलाने आए तो उससे कोड पूछना। वो कोड बता दे, मतलब हमने भेजा ह। अगर न बता पाए, मतलब गलत आदमी है।