फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद : किसने किया सिंघानिया दंपति का फेसबुक अकाउंट डिलीट, परिजन छिपा रहे कोई बात

Mon, 05 Mar 2018 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
1 of 5
neeraj and ruchi - फोटो : facebook
संदिग्ध हालातों में बाथरूम में हुई सिंघानिया दंपति की मौत मामले में पती-पत्नी का फेसबुक अकाउंट किसी ने डिलीट कर दिया है...
विज्ञापन

2 of 5
neeraj and ruchi - फोटो : facebook
इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-एक में शुक्रवार रात बाथरूम में संदिग्ध हालात में मृत मिले पति-पत्नी के फेसबुक अकाउंट को डिलीट कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फेसबुक आईडी से दंपती के फोटो और निजी जानकारियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। इसलिए परिजनों ने दोनों की फेसबुक आईडी हटा दी है। सिंघानिया परिवार मूलरूप से गोरखपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

3 of 5
neeraj and ruchi - फोटो : facebook
फेसबुक एकाउंट डिलीट होने के बाद दोनों के आईडी के पासवर्ड की जानकारी को लेकर सवाल खड़े होने लगे। पुलिस का कहना है कि परिवार में किसी के पास दोनों के पासवर्ड व आईडी की जानकारी होगी, जिससे दोनों अकाउंट डिलीट किया गया है। परिजन इस संबंध में बात नहीं कर रहे हैं।

4 of 5
neeraj and ruchi - फोटो : facebook
अकाउंट डिलीट किए जाने से साफ हो गया है कि परिवार में कोई न कोई शख्स उनकी निजी जिंदगी के बारे में अच्छे तरीके से वाकिफ था, जिसे नीरज सिंघानिया और उनकी पत्नी रुचि की हर छोटी-बड़ी बात की जानकारी थी। सोशल साइट का एकाउंट और पासवर्ड कोई भी शख्स अपने बेहद करीबी को ही शेयर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neeraj and ruchi - फोटो : facebook
सूत्रों का कहना है कि फेसबुक आईडी के जरिए पुलिस उन लोगों तक पहुंच सकती थी जो दंपती के बेहद करीबी थे, लेकिन अचानक से अकाउंट डिलीट करना भी अपने आप में बड़े सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू को लेकर जांच की जा रही है। नीरज निजी कंपनी में बरेली में भी काम कर चुके थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें