फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे सजेगा घर-द्वार: मंडी में दोगुना हुआ गेंदे का भाव, बारिश ने बर्बाद की फसल, 20 वाली माला हुई 30 की

Fri, 21 Oct 2022 07:21 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़
विज्ञापन
1 of 5
महंगा हुआ गेंदे का फूल - फोटो : अमर उजाला
हाल में हुई बारिश से गेंदे के पौधे खराब हो गए। इससे बाजार में गेंदे के फूलों की कमी हो गई और दिल्ली के गाजीपुर से महंगे दर पर लाने पड़ रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार फूल 200 रुपये किलो मिल रहा है। हालांकि पहले स्थानीय स्तर पर 100 रुपये किलो में मिल जाता था।
विज्ञापन

2 of 5
बारिश से खराब हुई फसल - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर बिल्लौच के किसान सुभाष सैनी का कहना है कि कोरोना काल में भी गेंदे की खेती की थी। उस दौरान फायदा हुआ था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले हुई बरसात की वजह से गेंदे की फसल खराब हो गई। फसल करीब दो महीने पहले एक एकड़ में बोई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
खेत में गेंदा की फसल - फोटो : अमर उजाला
जिला उद्यान अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि इस बार जिले के 20 किसानों ने करीब 20 एकड़ में गेंदे के फूल की खेती की हुई है। बरसात होने की वजह से करीब 25 प्रतिशत फसल खराब हो गई है।

 

4 of 5
खेद में गेंदा के फूलों को तोलते लोग - फोटो : अमर उजाला
फसल खराब होने की वजह से फूल हुए महंगे
किसान दीपावली और शादी के सीजन से पहले गेंदे की फूलों की खेती करते हैं। बरसात की वजह से फूलों की खेती खराब हो गई है। इसलिए बाजार में बिकने वाले गेंदे के फूलों के रेट महंगे हो गए है। बल्लभगढ़ में गेंदे के फूल बेचने वाली सुनीता देवी ने बताया कि दीपावली से पहले गेंदा मंडी में बेचते थे लेकिन इस वर्ष फूलों की खेती खराब होने की वजह से फूल बाहर से मंगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गेंदा के फूल - फोटो : अमर उजाला
इस बार गाजीपुर से सुबह के समय बल्लभगढ़ मार्केट में गाड़ी आती है। पहले 100 रुपये प्रति किलो गेंदे के फूल बिकते थे लेकिन इस बार 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। पहले जो माला 20 रुपये की थी। वह अब 30 रुपये की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें