फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव चंदेल हत्याकांडः रोती हुई मां बोली- ‘पहले पति, फिर दामाद और अब बेटा भी छोड़ गया’, 'बिजली बंद...

Fri, 10 Jan 2020 12:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
गौरव चंदेल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
‘पहले पति की मौत हो गई। फिर बेटी विधवा हो गई और अब बेटा भी छोड़कर चला गया। जीवन में और क्या देखने को बचा है। बेटा ही एकमात्र सहारा था। उसी पर पूरा घर निर्भर था। अब घर में बिजली का इस्तेमाल करने में भी डर लगता है। पता नहीं, बिल कैसे जमा होगा।’ यह बातें गौरव चंदेल की मां लता चंदेल ने कहीं। वे घर पर सांत्वना देने आने वाले लोगों से दर्द बयां कर रही थीं।
विज्ञापन

2 of 6
रोती-बिलखती गौरव की पत्नी प्रीति - फोटो : अमर उजाला
बेटा गौरव चंदेल की मौत से आहत रोते-रोते मां ने कहा कि पति बीमारी और दामाद की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी, लेकिन नहीं पता था कि बेटे की ऐसे हत्या होगी। वह भी घर के बिलकुल पास बेटे को मार दिया जाएगा। किसी से दुश्मनी नहीं थी। अगर लूटपाट करनी थी तो कर लेते। हाथ पैर तोड़ लेते, मारने की क्या जरूरत थी। मरहम पट्टी कराकर ठीक हो जाता। फ्लैट खरीदा था तो बहुत खुश हुआ था। बोल रहा था कि मां अपना घर हो गया है। इसी बीच लोग गौरव की मांग को दिलासा बांध रहे थे, लेकिन मां के आंसू नहीं थम रहे थे। बता दें कि गौरव फ्लैट में अपनी मां, पत्नी व बेटे के साथ अप्रैल, 2016 में शिफ्ट हुए थे।
विज्ञापन

3 of 6
गौरव चंदेल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
माफी की जगह बेटा वापस ला दो
दुखी मां कहती है कि अब पुलिस अफसर हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं। माफी मात मांगों, बस मेरा बेटा लाकर दे दें। अगर पुलिस वाले उस रात मदद कर देते तो आज बेटा जिंदा होता। पुलिस की लापरवाही से बेटा दूर चला गया।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा कभी नहीं हुआ, जब नहीं उठाया फोन
गौरव की पत्नी प्रीति ने बताया कि ऐसा कभी नहीं हुआ, जब गौरव ने फोन नहीं उठाया। अगर ऑफिस की बैठक में है या फिर किसी काम में व्यस्त है तो उस स्थिति में भी फोन उठाकर बात नहीं करने और बाद में फोन करने का जवाब देते थे, लेकिन उस दिन पहली बार ऐसा हुआ। उसी से कुछ अनहोनी का आभास हो गया था तभी तलाश शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
फोन नहीं उठाने पर लगता है डर
गौरव की पड़ोसी शिल्पा शर्मा कहती हैं कि घटना के बाद से काफी डर लग रहा है। अगर परिवार का कोई सदस्य घर से बाहर है और वह फोन नहीं उठा रहा है तो डर लगना शुरू हो जाता है। गौरव के घर पर मौजूद अन्य महिलाओं का भी यह डर सामने आया। सोसायटी के अन्य लोगों भी सावधानी बरत रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
तस्वीरों में याद रह गई दोस्ती
गौरव की मौत से दोस्त भी काफी दुखी हैं। घटना के बाद से गौरव के दोस्त मिलकर परिवार को संभाल रहे हैं। दोस्त अतुल लोहिया ने बताया कि गौरव से दो माह पहले ही फ्लैट में शिफ्ट हुआ था, तभी से हम दोस्त थे। हर त्यौहार मिलकर मनाते थे। सुख-दुख में साथ रहते हैं। नववर्ष का जश्न भी मिलकर मनाया था, लेकिन अब सब कुछ तस्वीरों में सिमटकर रह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें