फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव चंदेल हत्याकांड: मिर्ची गैंग के सदस्य उमेश ने किया बड़ा खुलासा, आशू ने मारी थी मैनेजर को गोली!

Mon, 27 Jan 2020 10:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
गौरव चंदेल हत्याकांड में यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से मिर्ची गैंग के एक सदस्य को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मिर्ची गैंग का सक्रिय सदस्य है, पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद की है। फिलहाल नोएडा पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया आरोपी को गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ की एसओजी टीम, धौलाना पुलिस और गौतमबुद्धनगर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मिर्ची गैंग(आशू गैंग) के सदस्य को धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा झाल(NTPC) रोड से गिरफ्तार किया है। बुलंदशहर जिले के शिकारपुर का रहने वाला उमेश मुख्य आरोपी आशू की पत्नी पूनम और उसके नवजात बच्चे को बाइक से धौलाना इलाके के गांव करनपुरजट्ट जा रहा था। 
 
विज्ञापन

3 of 6
जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में गौतमबुद्धनगर के गौरव चंदेल हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। साथ ही बताया कि आशू ने गौरव के सिर में गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से 32 बोर की पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को गौरव चंदेल हत्याकांड से लूटे गए लैपटॉप व मोबाइल की बरामदगी के लिए बताए गए घटनास्थल पर ले जा रही थी। 
 

4 of 6
gaurav chandel murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आरोपी को लेकर मसूरी थाना क्षेत्र के गुलावठी रोड पर स्थित ग्राम डहाना की ओर जा रही थी। आरोपी ने बरामदगी से पहले गाड़ी रूकवाकर पैदल-पैदल चलने लगा। इसी दौरान आरोपी ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजीव कुमार शर्मा की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। जिससे आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

5 of 6
gaurav chandel murder case - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी सोसायटी में रहने वाले गौरव चंदेल हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के रीजनल मैनेजर थे। गत 6 जनवरी की रात करीब साढ़े दस बजे वह गुरुग्राम से घर लौट रहे थे। तभी पर्थला गोलचक्कर के आगे बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gaurav chandel murder case - फोटो : अमर उजाला
शव को सड़क के किनारे फेंक दिया था और कार व अन्य सामान लूट कर ले गए थे। गौरव चंदेल के हत्यारे गत 14 जनवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे गौरव की सेल्टोस कार को मसूरी क्षेत्र के आकाश नगर में छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने 15 जनवरी को कार बरामद की थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें