नागरिकता संसोधित कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर देशभर में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन में जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जवाहर लाल विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जैसे कई नामी विश्वविद्यालय शामिल हैं। वहीं, कड़कड़ाती ठंड में दिल्ली के शाहीन बाग में बच्चे, बूढ़े और महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रही हैं। इसी बीच रविवार को लोगों ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया से लेकर शाहीन बाग तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ भी खूब नारेबाजी की।