गणपति महोत्सव
लक्ष्मी नगर में श्री गणेश सेवा मंडल द्वारा गणेश उत्सव पर विसर्जन के दौरान एक अनोखी पहल की गई। जिसमें दिल्ली का महाराजा के नाम से मशहूर श्रीगणेश की प्रतिमा को यमुना में नहीं विसर्जित किया गया। पर्यावरण की दृष्टि से इस बार भी श्रीगणेश की फाइबर की मूर्ति बनाई गई थी, जिसे पूजा स्थल डीडीए, मिनी स्टेडियम, बैंक एंकलेव से लेकर मंगल बाजार, लक्ष्मीनगर, विकास मार्ग होते हुए दोबारा पूजा स्थल तक लाया गया, जहां स्थानीय लोगों द्वारा छोटे गणेशजी की प्रतिमाओं को विशाल कुंड में विसर्जित किया गया।