फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey News: गिरफ्तारी से बचने के लिए दर-दर भटक रहा दुर्दांत विकास दुबे, हालत ऐसी कि पहचानना मुश्किल

Wed, 08 Jul 2020 10:57 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 6
विकास दुबे फरीदाबाद में दिखा - फोटो : अमर उजाला
दो दशक से अधिक समय से जुर्म की दुनिया में राज कर रहा ढाई लाख का इनामी बदमाश विकास दुबे कानपुर एनकाउंटर के बाद से ही गिरफ्तारी से बचने के लिए दर-दर भटक रहा है। उसके होने की सूचना जिस भी शहर में मिल रही है पुलिस सतर्क हो जा रही है। वहीं मंगलवार को जब यह खबर आई कि विकास दुबे फरीदाबाद के एक ओयो होटल में दिखा है तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर दावा किया है कि वह विकास दुबे ही है। विकास  दुबे की ऐसी हालत हो गई है कि उसे पहचानना भी मुश्किल है, आगे देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
vikas dubey - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के बड़खल मोड़ स्थित ओयो होटल के सीसीटीवी में कैद संदिग्ध को पुलिस विकास दुबे ही मान रही है। फरीदाबाद पुलिस ने पड़ोसी जिलों को भी यही फुटेज भेज कर विकास की सूचना दी। गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर केके राव ने अपने ऑफिशियल ग्रुप पर इस फुटेज को डालते हुए सभी अधीनस्थों को आदेश दिया कि विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए वह सतर्क हो जाएं। उन्होंने ये भी बताया है कि विकास इस समय कैसी हालत में है।
विज्ञापन

3 of 6
vikas dubey - फोटो : अमर उजाला
केके राव ने आगे कहा कि विकास दुबे फरीदाबाद के किसी होटल में दिखा था। यह गुरुग्राम में भी प्रवेश कर सकता है। इसके पास अपनी कोई गाड़ी नहीं है।

4 of 6
vikas dubey - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम कमिश्नर ने ये भी बताया है कि यह टैक्सी, ऑटो या अन्य किसी साधन से गुरुग्राम में प्रवेश कर सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि वह हल्का सा लंगड़ा कर चल रहा है। केके राव ने अपने अधीनस्थों को सभी बॉर्डर के इलाकों पर नजर रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ओयो होटल में दबिश देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विकास की तलाश में यूपी एसटीएफ ने भी दी दबिश
कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की तलाश में मंगलवार को यूपी एसटीएफ की टीमों ने भी दबिश दी थी। हालांकि जब तक पुलिस यहां पहुंची विकास निकलकर जा चुका था। यूपी एसटीएफ विकास की तलाश में फरीदाबाद, गुरुग्राम के साथ लगते राजस्थान के इलाकों में छापेमारी कर रही है। हालांकि कोई भी पुलिसकर्मी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को बड़खल मोड़ स्थित ओयो होटल में विकास के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद यूपी एसटीएफ भी वहां दबिश देने पहुंची थी, मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही विकास वहां से निकल कर जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vikas dubey - फोटो : अमर उजाला
यूपी एसटीएफ के आने की सूचना के बाद जिला पुलिस सक्रिय हुई थी। क्राइम ब्रांच की टीमों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, जिसमें विकास दुबे जैसे दिखने वाले एक शख्स की फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ली है। यहां कुछ नहीं मिलने पर यूपी एसटीएफ ने विकास की तलाश में गुरुग्राम और उसके साथ लगने राजस्थान के इलाकों में भी छापेमारी की और नाकेबंदी करवाई। हालांकि वहां भी पुलिस के हाथ अभी कुछ नहीं लगा है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण कोई भी पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें