फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली समझकर जिस रस्ते का लिया सहारा वही गैंगस्टर बलराज के लिए बना मौत का कुआं

Thu, 26 Apr 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
balraj bhati - फोटो : rajan rai
उत्तर प्रदेश सहित तीन राज्यों में दहशत का पर्याय बना ढाई लाख रुपये का इनामी बदमाश बलराज भाटी सोमवार को नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। बुलंदशहर निवासी बलराज पश्चिमी यूपी के कुख्यात सुंदर भाटी का दाहिना हाथ माना जाता था। जानिए क्या है उस कुख्यात को कैसे पुलिस ने उतारा मौत के घाट (सभी फोटो- राजन राय)
विज्ञापन

2 of 7
balraj bhati - फोटो : राजन राय
पास की छत पर चढ़कर भागने की कोशिश पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल बलराज भाटी ने अहाते की छत पर चढ़कर कुछ देर तक फायरिंग की। जब लगा कि वह घिर चुका है तो उसने अहाते के आगे दुकान के सामने लगे प्लास्टि शीट के शेल्टर पर चढ़कर बगल की छत पर जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

3 of 7
balraj bhati - फोटो : राजन राय
बगल की छत की रेलिंग ऊंची थी, इस वजह से वह छत पर नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार, बलराज जिस तरह अहाते में घुसा, उसे लगा होगा कि वहां गांव के अंदर जाने के लिए गली होगी। इसीलिए वह अहाते के पीछे की तरफ जाने के बाद वापस आकर छत पर चढ़ा।

4 of 7
balraj bhati - फोटो : राजन राय
हरियाणा और यूपी एसटीएफ ने लगभग चार घंटे के संयुक्त ऑपरेशन ‘राज’ में उसे मार गिराया। हालांकि, उसके दो साथी भीड़ पर फायरिंग कर भाग निकले। भरे बाजार में दिनदहाड़े पुलिस और बदमाशों के बीच 20 मिनट तक चली मुठभेड़ में 70-80 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान हरियाणा एसटीएफ के दो जवानों समेत मार्केट में मौजूद चार आम लोग घायल हो गए। घायलों में 13 साल का एक किशोर भी है।
विज्ञापन

5 of 7
balraj bhati - फोटो : राजन राय
एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सुबह करीब 11 बजकर 20 मिनट पर बलराज की सफेद स्विफ्ट कार का पीछा शुरू किया। भनक लगते ही कार सवार बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। इस कोशिश में उन्होंने दो बाइकों व एक एस्टीम कार में टक्कर मार दी। इससे उनकी कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई और उसका टायर फट गया।
विज्ञापन

6 of 7
balraj bhati - फोटो : राजन राय
इसके बाद कार में से तीन बदमाश बाहर निकले और फायरिंग करते हुए सेक्टर-41 में प्रयाग अस्पताल की तरफ भागने लगे। बलराज आगाहपुर स्थित बीकानेर रेस्तरां के बगल के अहाते में घुस गया। एसटीएफ ने अहाते में बलराज को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
balraj bhati - फोटो : राजन राय
कारबाइन व एके-47 से हो सकता था बड़ा कांड बलराज भाटी और उसके साथियों के पास कार में कारबाइन और बैग में एके-47 थी। भागते वक्त बदमाशों को कार से कारबाइन लेने का समय नहीं मिला। न ही उन्हें बैग से एके-47 निकालने का मौका मिला। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने जिस तरह अंधाधुंध फायरिंग की थी, अगर उसमें कारबाइन या एके-47 का इस्तेमाल होता तो बड़ा नरसंहार हो सकता था। इतना ही नहीं, जिस अहाते में एसटीएफ ने बलराज को घेरा था, वहां बीकानेर रेस्तरां का किचन चलता था। इसलिए वहां काफी संख्या में भरे हुए गैस सिलेंडर रखे थे। अगर गोलियों से सिलेंडरों में विस्फोट होता तो भी कई की जान जा सकती थी। पुलिस के अनुसार मौके से दो बदमाश जो बैग लेकर भागे हैं, उसमें एके-47 होने की सूचना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें