फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nadir Shah Murder: नादिर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, लॉरेंस ने इसलिए लिखी अफगानी मूल के शाह की मौत की स्क्रिप्ट

Sun, 15 Sep 2024 08:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Nadir Shah Murder - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली के पॉश एरिया ग्रेटर कैलाश-1 में जिम के बाहर होटल-जिम मालिक व फाइनेंसर नादिर शाह की गोलियों से भूनकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नितलेश तिवारी, विशाल वर्मा, आकाश यादव, नवीन बालियान और साजिद के रूप में हुई है। 

इन सभी को अदालत में पेश किया गया, जहां से इनको 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस इनसे पूछताछ कर जांच करेगी। दरअसल नादिर के पार्टनर कुणाल छाबड़ा ने लॉरेंस गैंग को पांच करोड़ की रंगदारी देने से मना कर दिया था। यह सब नादिर की पुलिस में पहुंच की वजह से हुआ। 

नादिर ने कुणाल से रंगदारी देने से मना कर दिया था। नादिर ने इसके लिए लॉरेंस से बात भी की, लेकिन वह नहीं माना। उलटा रंगदारी की रकम को 10 करोड़ कर दिया गया। लॉरेंस के इशारे पर कनाडा में मौजूद उसके भाई अनमोल बिश्नोई, रोहित गोदारा ने हत्या की साजिश रची। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Nadir Shah Murder - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका में बैठे रणदीप और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गैंगस्टर हाशिम बाबा को नादिर की हत्या में शामिल किया गया। रणदीप और हाशिम बाबा के शूटरों ने बृहस्पतिवार को वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि नितलेश तिवारी, विशाल वर्मा और आकाश यादव आजमगढ़ के रहने वाले हैं। 

तीनों रणदीप के शूटर हैं, चौथा आरोपी नवीन सोनीपत का रहने वाला है। साजिद दिल्ली का लोकल है। हालांकि गोली चलाने वाला मुख्य शूटर अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। स्पेशल सेल की टीमें उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

3 of 8
Nadir Shah Murder - फोटो : अमर उजाला
लॉरेंस को रिमांड पर लेकर किया गया था टॉर्चर
सूत्रों के मुताबिक नादिर की पहुंच की वजह से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को रिमांड पर लेकर टॉर्चर किया। इसके बाद लॉरेंस ने पुलिस के सामने ही कह दिया कि अब वह कुणाल से पांच नहीं, दस करोड़ रुपये वसूलेगा। यह होने के बाद लॉरेंस का मैसेज कनाडा-यूएस में बैठे उसके भाई अनमोल बिश्नोई के पास पहुंचा।

इसके बाद रोहित गोदारा ने हत्या से पूर्व एक ऑडियो जारी कर दस करोड़ की डिमांड की, नहीं तो अंजाम के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया। वारदात को अंजाम देने के लिए अनमोल और रोहित ने अमेरिका में मौजूद रणदीप को संदेश भेजा। वहां से मंडोली जेल में बंद हाशिम बाबा को भी मैसेज मिला।

हाशिम के जरिये समीर बाबा को आगे संदेश दिया गया। इसके बाद रणदीप ने हथियारों और शूटर का इंतजाम किया। हाशिम ने भी दिल्ली से अपने शूटर को तैयार रहने के लिए कहा। बृहस्पतिवार रात को मौका मिलते ही रणदीप और हाशिम बाबा के शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पांच को गिरफ्तार कर चुकी है और मेन शूटर की तलाश कर रही है।

4 of 8
Nadir Shah Murder - फोटो : अमर उजाला
नादिर की दक्षिण दिल्ली के गैंगस्टरों से थी रंजिश
विदेश से नादिर की हत्या का मैसेज मिलते ही हाशिम बाबा एकदम तैयार हो गया। दरअसल नादिर की दक्षिण दिल्ली के गैंगस्टर रवि गंगवाल और रोहित चौधरी से रंजिश थी। समीर बाबा को भी एक बार नादिर शाह ने धमकाया था। 

हाशिम ने समीर को कहा तो वह फौरन नादिर की हत्या के लिए तैयार हो गया। इसके अलावा नादिर लॉरेंस व बाकी गैंगस्टरों के काम में अड़चन भी पैदा कर रहा था। नादिर की हत्या कर एक सबक भी देना था इसलिए उसको रास्ते से हटाना बेहद जरूरी हो गया था।
 
विज्ञापन

5 of 8
Nadir Shah Murder - फोटो : अमर उजाला
रोहित गोदारा ने फेसबुक पर ली हत्या की जिम्मेदारी
नादिर की हत्या के बाद नए बनाए गए एक फेसबुक अकाउंट से रोहित गोदारा ने नादिर शाह की हत्या की जिम्मेदारी ली। टेक्निकल सर्विलांस से उसकी पड़ताल हुई तो पता चला कि वह पोस्ट विदेश में बैठे रोहित ने ही अपडेट की थी। 

सूत्रों का कहना है कि पोस्ट में भले ही जिम्मेदारी रोहित गोदारा ले रहा हो, लेकिन नादिर शाह को मारने का काम हाशिम बाबा और रणदीप ने किया है। रणदीप मूलरूप से आजमगढ़ का रहने वाला है और अभी अमेरिका से गैंग चला रहा है।
विज्ञापन

6 of 8
Nadir Shah Murder - फोटो : अमर उजाला
कौन है नादिर शाह और कुणाल छाबड़ा
अफगान मूल के नादिर शाह के खिलाफ दिल्ली में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह इनकी सुनवाई के लिए दुबई से दिल्ली आता था। दिल्ली के कारोबारी कुणाल छाबड़ा का नादिर बिजनेस पार्टनर था। कुणाल देशभर में चलने वाले अवैध कॉल सेंटर का मालिक है। कुणाल भी फिलहाल दुबई में रह रहा था। इसके खिलाफ गैर जमानती वारंट थे। कुणाल से जब रुपये मांगे गए तो नादिर ने रुपये न देने के लिए कहा। अब उसकी हत्या ने अंडरवर्ल्ड में खलबली मचा दी है।
विज्ञापन

7 of 8
Nadir Shah Murder - फोटो : अमर उजाला
रोहित गोदारा ने कुणाल को भेजा था ऑडियो संदेश
नादिर शाह के पार्टनर कुणाल छाबड़ा से दस करोड़ की रंगदारी मांगने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो नादिर शाह की हत्या से पहले का बताया जा रहा है। व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से भेजे गए संदेश में रोहित रुपये न देने पर कुणाल व उसके पूरे परिवार को जान से माने की धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन

8 of 8
नादिर शाह हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में स्पेशल सेल ने मामला भी दर्ज किया है। रोहित ऑडियो में कह रहा है कि वह लॉरेंस गैंग से है। ऑडियो में रोहित गोदारा कह रहा है, ‘अरे क्या हाल हैं तेरे, रोहित गोदारा बोल रहा हूं, बात सुन जो दिमाग लगा रहा है न तू, दिमाग मत लगा ज्यादा, ध्यान रखना नहीं तो सारे काम धंधे खत्म ही कर देंगे तेरे, खत्म हो जाएंगे, ठीक है, अब अगर तेरा रिप्लाई नहीं आया न तो कोई दिक्कत नहीं है, दो दिन में रिप्लाई कर देना, नहीं तो तैयार रहना, फिर तेरे को यही बताएंगे कौन है हम, कौन नहीं’। सूत्रों का कहना है कि इस ऑडियो के बाद नादिर की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें