फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में जबरन जय श्री राम के नारे लगवाने पर गौतम गंभीर को याद आए जावेद अख्तर, कह दी बड़ी बात

Mon, 27 May 2019 12:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में शनिवार रात नमाज पढ़कर आ रहे एक युवक को रोककर नशे में धुत शरारती तत्वों ने उसके टोपी पहनने पर टिप्पणी की और कथित तौर पर भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए कहा। मना करने पर उससे मारपीट की और टोपी फेंक दी। गुरुग्राम का यह मामला अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है और अब इस विवाद में दिल्ली के नवनिर्वाचित सांसद गौतम गंभीर भी कूद गए हैं। आगे जानिए इस पूरे वाकये पर गौतम गंभीर ने क्या कहा और उन्होंने जावेद अख्तर की बात क्यों की....
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस पूरे मामले को दुखद बताते हुए गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, 'गुरुग्राम में एक मुस्लिम युवक को उसकी टोपी उतारकर जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए कहा गया। यह बहुत दुखद है। गुरुग्राम प्रशासन को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। हम एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र हैं, जहां जावेद अख्तर 'ओ पालन हारे, निर्गुण और न्यारे' लिखते हैं और राकेश ओम प्रकाश मेहरा हमें फिल्म दिल्ली 6 में 'अर्जियां' जैसा गाना देते हैं।'

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गौतम गंभीर ने आगे लिखा, 'धर्म निरपेक्षता पर मेरे विचार पीएम मोदी के मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सब का विश्वास” से प्रेरित हैं। मैं यहां सिर्फ गुरुग्राम के घटना की बात नहीं कर रहा हूं, बल्कि किसी भी तरह से जाति-धर्म के नाम पर किसी को दबाया जाए यह दुखद है। सहिष्णुता और सबका विकास ही वह आइडिया है जिस पर भारत राष्ट्र के तौर पर आधारित है।'

 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला

क्या है पूरा मामला

युवक की पिटाई के बाद शोरशराबा सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। माहौल गरमाता देख पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच लोगों को शांत किया। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार मूलरूप से बिहार के बेगुसराय निवासी बरकत आलम (25) रात 10 बजे नमाज पढ़कर अपने कमरे पर जा रहा था। सदर बाजार में बाइक सवार चार युवक व पैदल जा रहे दो युवकों ने उसका रास्ता रोका। युवकों ने शराब पी रखी थी। वे बरकत के टोपी पहनने पर टिप्पणी करने लगे। उसने विरोध किया तो नारे लगाने के लिए जबरदस्ती करने लगे। उसके मना करने पर पैदल चल रहे युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए टोपी गिरा दी और जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शोरशराबा सुनकर जब लोग एकत्रित होने लगे तो आरोपी उसके पैर पर डंडे मारकर फरार हो गए। सूचना के बाद बड़ी संख्या में समुदाय विशेष के लोग एकत्रित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से प्राथमिक उपाचर के बाद घर भेज दिया। सिटी थाना पुलिस ने देर रात पीड़ित का बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस पूरे प्रकरण में पुलिस एक ही आरोपी के होने की बात कह रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें