ढाई लाख का इनामी गैंगस्टर बलराज भाटी का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि बलराज भाटी नोएडा में हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया था। मालूम हो कि मंगलवार को बलराज भाटी का अंतिम संस्कार बुलंदशहर स्थित शिकरपुर क्षेत्र के गांव शिवनगर दूसरी में हुआ। शिवनगर दूसरी बलराज भाटी का पैतृक गांव है। बता दें कि बलराज भाटी का अंतिम संस्कार पुलिस के पहरे में हुआ था। बलराज भाटी के 5 वर्ष के बेटे पृथ्वीराज ने मुखाग्नि दी। पूरा गांव बलराज भाटी के अंतिम संस्कार में मौजूद रहा।