फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71वें गणतंत्र दिवस से पहले राजपथ पर फुल ड्रेस रिहर्सल की धूम, दिखाई दिया अद्भुत नजारा

Thu, 23 Jan 2020 09:13 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
फुल ड्रेस रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
71वें गणतंत्र दिवस की परेड के लिए गुरुवार को हुई ड्रेस रिहर्सल ने राजपथ से लाल किला तक छटा बिखेरी। दिल्ली पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों की किलेबंदी के बीच थल जल व वायुसेना के जांबाजों और एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ियों की कदमताल देश के शौर्य और जज्बे की गाथा सुना रही थी। 

विज्ञापन

2 of 7
फुल ड्रेस रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
परेड में 22 राज्यों, मंत्रालयों, भारतीय सेना की झांकियां भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास की कहानी बयां कर रहीं थीं। करीब सात किलोमीटर लंबे रास्ते के दोनों ओर ड्रेस रिहर्सल देखने वालों की भीड़ जमा थी। पहला मौका था जब लोगों ने दोनों सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल कमांडो के दस्ते को देखा। 
विज्ञापन

3 of 7
फुल ड्रेस रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
9:30 बजे सुबह : रायसीना हिल्स से विजय पथ पर सबसे पहले तीनों सेनाओं थल, वायु व नौसेना अध्यक्ष, उनके पीछे रक्षा राज्य मंत्री, रक्षा मंत्री और फिर प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति के डमी काफिले पहुंचे। अति विशिष्ठ अतिथियों के डमी काफिलों को लाल बत्ती की गाड़ियों व लाव लश्कर के साथ लाया गया। सबसे आखिर में राष्ट्रपति के 46 सजीले घुड़सवार अंगरक्षकों (घोड़ों) का दस्ता और फिर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अति विशिष्ठ काफिला। 

4 of 7
फुल ड्रेस रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
10 बजे : सबसे पहले सेना की ओर से राष्ट्रपति और विदेशी मेहमानों को 21 तोपों की सलामी दी गई। थल सेना के अधिकारी ने ध्वजारोहण और उसके बाद राष्ट्रगान के साथ फुल ड्रेस रिहर्सल का आगाज हुुआ। रायसीना हिल्स की ओर से चार एमआई 17 और रुद्र हेलिकॉप्टर आए और गुलाबों की पंखुड़ियों की बरसात कर स्वागत किया। 
विज्ञापन

5 of 7
फुल ड्रेस रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
भीष्म, ब्रह्मोस, धनुष से दिखायी ताकत : सैन्य वाहनों में के9 वज्र टी, टैंक टी 90, आईसीवी बीएमपी 2 (सारथ), सर्वतरा ब्रिज सिस्टम, शार्ट स्पेन ब्रिजिंग सिस्टम, 155/45 सीएएल धनुष गन सिस्टम, के9व्रज टी,  ट्रांसपोर्टेबल सेटेलाइट टर्मिनल, आकाश मिसाइल लांचर ताकत दिखाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
फुल ड्रेस रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ की नारी शक्ति : परेड के मध्य में सीआरपीएफ का महिला दस्ता बाइक पर करतब दिखाता नजर आएगा। इसमें एक बाइक पर कई महिला कर्मी होगी। इससे संतुलन, अनुशासन, एकता और शक्ति का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फुल ड्रेस रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर इस साल पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति के बजाय राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित करेेंगे। पीएम ने युद्ध स्मारक का उद्घाटन पिछले साल 25 फरवरी को किया था। सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड से पहले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाएंगे और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान तीनों सेना प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस भी मौजूद रहेंगे। हालांकि पुष्पांजलि सिर्फ  पीएम अर्पित करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें