फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, बारिश से कहीं मिली राहत तो कहीं आई आफत भी

Sun, 14 Jun 2015 01:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
आंधी की अगुवाई में हुई झमाझम बारिश ने ऊपर भागते पारे के पैर खींच उसे बैठा दिया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटों में पूरे उत्तर भारत में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश होगी।

विज्ञापन

देखिए, बारिश से कहीं मिली राहत तो कहीं आई आफत भी

2 of 10
दिल्ली एनसीआर में शनिवार सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही थीं। दोपहर बाद अचानक से 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। दिल्ली में शनिवार को कुल 4.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

देखिए, बारिश से कहीं मिली राहत तो कहीं आई आफत भी

3 of 10
मौसम में आए इस बदलाव से अधिकतम पारा 40 डिग्री के नीचे पहुंच गया। शनिवार को अधिकतम पारा 39.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 29.0 डिग्री दर्ज किया गया।

देखिए, बारिश से कहीं मिली राहत तो कहीं आई आफत भी

4 of 10
हालांकि आंधी की वजह से कई इलाकों में पेड़, खंभे, होर्डिंग व छत पर रखा सामान आदि गिर गया। कुछ लोगों के घायल होने की सूचना भी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले दो-तीन दिनों में मौसम इसी तरह बना रहेगा।
विज्ञापन

देखिए, बारिश से कहीं मिली राहत तो कहीं आई आफत भी

5 of 10
अधिकतम व न्यूनतम पारे में 1-3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। मान सकते हैं प्री मानसूनमौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 29 जून तक मानसून पहुंचता है। इसलिए अगर जून माह में कोई बारिश होती है तो हम उसे प्री मानसून कह सकते हैं।
विज्ञापन

देखिए, बारिश से कहीं मिली राहत तो कहीं आई आफत भी

6 of 10
हालांकि कई बार मौसम में आए बदलावों के कारण भी बारिश हो जाती है। फिलहाल मानसून मुंबई तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

देखिए, बारिश से कहीं मिली राहत तो कहीं आई आफत भी

7 of 10
एक जगह बिजली का खंभा गिरने से तीन लोग घायल हो गए। जबकि एक जगह निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। आंधी व बारिश के दौरान हौज खास, आजादपुर, बुराड़ी, शकूरपुर, लाल बाग, नई दिल्ली आदि इलाकों में पेड़, दीवार व बिजली के खंभे गिरने की घटनाएं हुई।

देखिए, बारिश से कहीं मिली राहत तो कहीं आई आफत भी

8 of 10
हौज खास में दिल्ली पुलिस के एक जवान पर पेड़ गिर गया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। उसको एम्स ट्रामा सेंटर में ले जाया गया। इसी तरह आजादपुर में बिजली का खंभा गिर गया। इसकी चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए।

देखिए, बारिश से कहीं मिली राहत तो कहीं आई आफत भी

9 of 10
दूसरी ओर बुराड़ी व शकूरपुर में एक-एक मकान का हिस्सा गिर गया। दोनों जगह हुए हादसे में कोई चपेट में नहीं आया। उधर, नई दिल्ली इलाके में करीब आधा दर्जन सड़कों पर पेड़ गिर गए। एनडीएमसी के मुख्यालय के सामने संसद मार्ग पर एक बड़ा पेड़ गिर गया।
विज्ञापन

देखिए, बारिश से कहीं मिली राहत तो कहीं आई आफत भी

10 of 10
कई अन्य स्थानों पर पेड़ों की टहनी टूटने से यातायात बाधित हुआ। उधर, शनिवार को छुट्टी का दिन होने के चलते पेड़ हटाने के लिए एनडीएमसी के पास भी पर्याप्त स्टाफ मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें