फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से दिल्ली पहुंची चार स्पेशल ट्रेनें, घर पहुंच लोग बेहद खुश, एक ने तो कहा भाग्यशाली हूं

Wed, 13 May 2020 04:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
special train - फोटो : जी पाल
सरकार ने लोगों की सहूलियत के लिए 12 मई से 15 जोड़ी स्पेशल एसी ट्रेनें चलाई हैं। इसके चलते लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे लोग अपने घरों तक आने लगे हैं। आज सुबह से चार ट्रेनें दिल्ली आ चुकी हैं। इसमें से उतरे यात्री वापस घर पहुंचकर बेहद खुश हैं। आज दिल्ली पहुंचने वाली स्पेशल ट्रेनें हैं, 1. राजेंद्रनगर(पटना) से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन सुबह 7:40 बजे, 2. मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली सुबह 9:05 बजे, 3. अहमदाबाद से नई दिल्ली सुबह 8 बजे और 4. हावड़ा से नई दिल्ली सुबह 10 बजे। देखिए तस्वीरें और जानिए कि लोगों ने क्या-क्या कहा...
विज्ञापन

2 of 6
स्पेशल ट्रेन से यात्री पहुंचे दिल्ली - फोटो : जी पाल
दो महीने बेटी-दामाद के घर रहीं, अब लौटीं घर
पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से आज एक स्पेशल यात्री ट्रेन लोगों को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। लोग अपने वापस आकर काफी खुश हैं। वहीं एक स्पेशल ट्रेन आज गुजरात के अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से भी दिल्ली पहुंची। अहमदाबाद से दिल्ली पहुंची एक यात्री ने बताया कि यात्रा अच्छी थी और मैं खुश हूं। मैं अपनी बेटी और दामाद से मिलने गई थी लेकिन दो महीने वहीं फंसी रह गई। 
विज्ञापन

3 of 6
स्पेशल ट्रेन से यात्री पहुंचे पटना और अहमदाबाद से दिल्ली - फोटो : जी पाल
मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे टिकट मिल गया
अहमदाबाद से स्पेशल ट्रेन से दिल्ली पहुंची वंदना नाम की एक यात्री ने बताया, 'मैं 55 दिन से से वहां फंसी हुई थी और अपने एक रिश्तेदार के घर रह रही थी। मैं बहुत खुश और शुक्रगुजार हूं कि रेलवे ने इन ट्रेनों को चला दिया। मैंने टिकट के लिए तीन घंटे तक कोशिश की और भाग्यशाली रही कि मुझे टिकट मिल गया।'

4 of 6
मुंबई से लौटा यात्री - फोटो : एएनआई
मुंबई लौटकर खुश हूं
मुंबई से दिल्ली लौटे एक शख्स ने बताया कि मैं दिल्ली लौटने का इंतजार कई दिनों से कर रहा था, मैं बहुत खुश हुआ जब पता चला कि ट्रेन सेवाएं शुरू होने वाली हैं। अब घर पहुंचकर खुश हूं।
विज्ञापन

5 of 6
मुंबई से लौटा यात्री - फोटो : एएनआई
पूरे थे इंतजाम, दूरी का रखा गया ख्याल
हावड़ा से दिल्ली आने वाले एक शख्स ने बताया कि यात्रा बहुत अच्छी रही। सभी चीजों का उपयुक्त इंतजाम था और सामाजिक दूरी का भी पूरा ख्याल रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हावड़ा से लौटी यात्री - फोटो : एएनआई
पति और बच्चों से मिलकर बहुत खुश हूं
हावड़ा से ही दिल्ली आने वाली प्रियंका ने बताया कि मैं अपने बच्चों और पति को देखकर मैं बहुत खुश हूं। यात्रा बहुत अच्छी रही। मैंने सभी बातों का पूरा ख्याल रखा। सौभाग्य से मुझे पहली ही ट्रेन में टिकट मिल गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें