गुरुग्राम के श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए बुधवार को सुबह 10:30 बजे पहली श्रमिक ट्रेन को मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के लिए रवाना किया गया। जिसमें करीब 1400 यात्रियों को बैठाया गया। ट्रेन में बैठने से पहले यात्रियों को ताऊ देवी लाल स्टेडियम से रोडवेज की बसों में बैठा कर रेलवे स्टेशन लाया गया। तस्वीरों में देखिए मजदूरों को लाने में कैसे उड़ीं सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां...
विज्ञापन
2 of 5
श्रमिक स्पेशल ट्रेन के लिए जाते मजदूरों के परिवार
- फोटो : अमर उजाला
सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को ट्रेन में बैठाया गया, यह अलग बात है कि स्टेडियम से स्टेशन तक लाते हुए किसी भी प्रकार से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
3 of 5
श्रमिक स्पेशल ट्रेन का इंतजार करते मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि रेलवे स्टेशन पर मीडिया का प्रवेश पुलिस प्रशासन की ओर से प्रतिबंधित रहा। दरअसल लॉकडाउन के दौरान अपने घरों को पैदल निकल रहे श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से श्रमिक ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
4 of 5
श्रमिक स्पेशल ट्रेन में जाने वालों की हो रही स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को गुरुग्राम से दो ट्रेनें को रवाना की गईं। जिसमें से एक ट्रेन मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के लिए रवाना की गई, दूसरी ट्रेन दोपहर बाद मधुबनी बिहार के लिए रवाना की गई।
श्रमिक स्पेशल ट्रेन में चढ़ते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
इसमें भी करीब 1400 श्रमिकों को रवाना किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को पुलिस ने चारों ओर से सील किया हुआ था ताकि कोई भी श्रमिक बिना अनुमति के ट्रेन में सवार ना हो सके।