फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 जुलाई से 10 की जगह 13 डिजिट का हो जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानिए क्या है कारण

Wed, 21 Feb 2018 01:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
phone call
साल 2018 आपके लिए एक नया बदलाव लेकर आया है। अब आपका मोबाइल नंबर 10 नंबरों के बजाय 13 नंबरों का हो जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
mobile
केंद्रीय संचार मंत्रालय ने बताया है कि 1 जुलाई 2018 के बाद नया नंबर लेने पर 13 अंकों का मोबाइल नंबर मिलेगा। मंत्रालय ने सभी राज्यों को इस संबध में निर्देश जारी कर दिए हैं। बीएसएनएल ने भी इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों दिल्ली में हुई बैठक में इस संबध में निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
mobile
आपको बता दें कि आपका 10 अंकों का नंबर भी जल्द 13 अंकों का होगा। बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, दिसंबर 2018 तक पुराने मोबाइल नंबर अपडेट होंगे। 13 अक्टूबर से आपके नंबर को 13 अंकों वाले नंबर में अपडेट करना शुरू कर दिया जाएगा। अभी ये प्रकिया कैसे होगी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 
 

4 of 5
टेलीकॉम कंपनियां नए-नए ऑफर पेश कर रही हैं।
मोबाइल नंबर की नई सीरीज आने से सभी सेवाप्रदाता कंपनियों को अपना सिस्टम अपडेट करना होगा। इस संबंध में सभी सर्कल की टेलीफोन सेवा प्रदाता कंपनियों को आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mobile
केंद्रीय संचार मंत्रालय की बैठक में कहा गया कि 10 अंकों के स्तर में अब नए मोबाइल नंबरों की गुंजाइश नहीं बची है। इस वजह से 10 से अधिक अंकों के  नंबर का प्रस्ताव रखा गया है। मंत्रालय ने तय किया कि अब मोबाइल को 13 अंकों  का नंबर प्रदान किया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें