फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पांच किमी तक फ्री में मिलेगी इंटरनेट सुविधा

विज्ञापन
1 of 5
कनॉट प्लेस को पूर्णतया वाई-फाई कर दिया गया है। न सिर्फ इनर बल्कि आउटर सर्किल की सड़क तक पांच किमी के रेडियस में वाई-फाई सिस्टम एनडीएमसी के साथ मिलकर टाटा टेली सर्विसेज ने तैयार किया है। यह सुविधा कनॉट प्लेस में चौबीस घंटे मिलेगी। (सभी फोटो: जी पॉल/अमर उजाला)
विज्ञापन

यहां पांच किमी तक फ्री में मिलेगी इंटरनेट सुविधा

2 of 5
रविवार को सेंट्रल पार्क में ही सांसद मीनाक्षी लेखी ने शहरी विकास सचिव शंकर अग्रवाल की मौजूदगी में इस नई सेवा का शुभारंभ किया। मीनाक्षी लेखी कंपनी से एयरपोर्ट लाइन को वाई-फाई करने का अनुरोध किया। एनडीएमसी सदस्य करण सिंह तंवर ने कहा 31 मार्च, 2015 तक पूरा एनडीएमसी क्षेत्र वाई-फाई से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

यहां पांच किमी तक फ्री में मिलेगी इंटरनेट सुविधा

3 of 5
सर्फिंग में 20 मिनट बाद प्रत्येक आधे घंटे के लिए 10 रुपये का रिचार्ज करना होगा। तीन घंटे लगातार सर्फिंग करनी है तो 50 का रिचार्ज कराना होगा। जितनी देर का रिचार्ज कराएंगे, उतनी देर तक जितना भी डाउनलोड या अपलोड हो पाएगा, वह किया जा सकेगा। जहां तक स्पीड की बात हैं तो वह एक एमपीबीएस होगी।

यहां पांच किमी तक फ्री में मिलेगी इंटरनेट सुविधा

4 of 5
कोई भी स्मार्ट फोन या लैपटॉप यूजर सीपी के इनर और आउटर सर्किल तक वायरलेस लैन ऑन करेगा तो टाटा डोकोमो वाईफाई नेटवर्क मिलेगा। इस पर क्लिक करने पर पेज खुलेगा जिसमें रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल एड्रेस भरना होगा। थोड़ी देर में सीरियल नंबर और पिन नंबर के साथ कनेक्शन का लिंक एसएमएस से आएगा। इससे जुड़कर इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पांच किमी तक फ्री में मिलेगी इंटरनेट सुविधा

5 of 5
20 मिनट की फ्री सर्विस एक बार लॉगिन में हैं। अगर ब्राउजर को बंद कर देते हैं तो फिर फ्री इंटरनेट का मौका नहीं मिलेगा। सर्फिंग के लिए न्यू टैब के साथ ही नया विंडो खोलें। हालांकि ग्राहक सेवा नंबर 011-60607070 पर बात करने पर यह जानकारी दी गई कि एक बार लॉगिन के समय से 20 मिनट तक अगर कनेक्शन चला भी जाता है तो फ्री सुविधा अगले 20 मिनट तक मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें