यदि आप सिविल सेवा में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं और परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको मुफ्त में कोचिंग का मौका मिल सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया आपको मुफ्त में कोचिंग का मौका दे रहा है। हालांकि दाखिला प्रवेश परीक्षा पास करने के आधार पर मिलेगा। जामिया में यूपीएससी परीक्षा की फ्री कोचिंग में दाखिले के लिए आवेदन विंडो मंगलवार (18) से खुलने जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति प्रो. तलत अहमद के मुताबिक, कैंपस स्थित रेजिडेंसियल कोचिंग एकेडमी में दाखिले के लिए छात्रों को 8 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका मिलेगा। आवेदन जामिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दाखिले के लिए देशभर में 12 सेंटर पर 27 अगस्त को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्रों को जामिया कैंपस में ही मुफ्त में रहने, खाने समेत कोचिंग की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा उक्त छात्र जामिया की सेंट्रल लाइब्रेरी में 24 घंटे किताबों समेत अन्य अध्ययन सामग्री का प्रयोग कर सकते हैं। बता दें कि पिछले सत्र में 125 छात्रों को कोचिंग का मौका मिला था, जिसमें से 29 छात्र चयनित हुए थे।