फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार और ठगी का कारोबारः बकरे को खिलाई बेहोशी की गोली... और चकरा गया मालिक

Sun, 26 Jul 2020 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बकरा मंडी - फोटो : अमर उजाला
ठगी के आपने कई मामले सुने होंगे, लेकिन गाजीपुर बकरा मंडी में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे पढ़कर आप थोड़े हैरान जरूर होंगे। दरअसल यहां एक बकरे को मालिक को ठगों ने अपना शिकार बनाया। लेकिन इस वारदात को अंजाम देने के लिए ठगों ने उसी बकरे के अपना हथियार बनाया, जिसे उसके मालिक ने करीब 60 हजार रुपये में खरीदा था। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 5
बाजार और खरीदार... - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर बकरा मंडी में दो युवकों ने कुर्बानी के लिए एक बकरा 60 हजार रुपये में खरीदा। अचानक वहां दो युवक आए और बकरे की तारीफ करके उसके दांत देखने लगे। उनमें से एक ने बकरे के मुंह में चुपचाप एक गोली रख दी। इससे बकरा बेहोश हो गया। दोनों युवक बकरे को बीमार बताकर उसे कम कीमत पर बेचने के लिए उकसाने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
जामा मस्जिद में लगी बकरा मंडी - फोटो : अमर उजाला
शक हुआ तो बकरे के मालिक शाहिद ने उसका मुंह चेक किया। इसमें रखी गोली निकालकर उसने सूंघी तो वह भी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। शाहिद के भाई ने शोर मचाया और गाजियाबाद निवासी बदमाश वसीम (33) को दबोच लिया। बेहोश शाहिद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, बेहोश हुआ बकरा कुछ ही देर में ठीक होकर खड़ा हो गया।

4 of 5
बकरीद की तैयारी में नवाब साहब के अहाते में लगी बकरा मंडी। 
पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को गाजियाबाद की संजय कॉलोनी निवासी यूनुस अपने भाई शाहिद के साथ कुर्बानी के लिए बकरा लेने गाजीपुर मंडी आया था। यहां इन्होंने एक बकरा पसंद किया और 60 हजार रुपये में खरीद लिया। इसी दौरान गाजियाबाद निवासी बदमाश वसीम अपने साथी कामिल के साथ वहां पहुंचा और दांत देखने के बहाने बकरे के मुंह में गोली रख दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वसीम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाजीपुर मंडी - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में उसने बताया कि वे महंगे बकरों को इसी तरह देखने के बहाने गोली खिलाकर बेहोश कर देते थे। बाद में बकरों का मालिक डर की वजह से इन्हें सस्ते में बेच देता था। थोड़ी देर में बकरा एकदम ठीक हो जाता था, इसके बाद जब वह उस बकरे को बेचता तो उसे अच्छे दम मिल जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें