फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइक्स के नाम पर 3700 करोड़ की ऑनलाइन ठगी करने वाले अनुभव के पिता गिरफ्तार

Mon, 10 Apr 2017 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
anubhav mittal father arrest - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेट पर लिंक लाइक कराने के नाम पर सात लाख लोगों से 3700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में अनुभव मित्तल के पिता सुनील मित्तल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

2 of 8
anubhav mittal father arrest - फोटो : अमर उजाला
वह अनुभव की नोएडा सेक्टर-63 स्थित कंपनी एबलेज इन्फो सॉल्यूशन में पूर्व निदेशक था। इसी कंपनी के वेब पोर्टल सोशल ट्रेड डॉट बिज पर लिंक लाइक कराने के नाम पर लोगों से ठगी की गई थी। कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एबलेज की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सुनील को शुक्रवार शाम 6:30 बजे नवयुग मार्केट, थाना सिहानी गेट, गाजियाबाद स्थित उड़प्पी रेस्तरां के सामने गिरफ्तार किया है। उस वक्त वह फोर्ड एंडेवर कार में सवार था। पुलिस ने जांच के लिए कार भी जब्त कर ली है। मूल रूप से पिलखुवा (हापुड़) के रहने वाला सुनील वहीं मित्तल इलेक्ट्रॉनिक्स केनाम से दुकान भी चलाता है।
विज्ञापन

3 of 8
anubhav mittal father arrest - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में सुनील ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के एक संस्थान से पढ़ाई करने के दौरान उनके बेटे ने 7 सितंबर 2010 को एबलेज कंपनी का रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी), नई दिल्ली में पंजीकरण करा लिया था। रजिस्ट्रेशन के वक्त से ही सुनील बेटे अनुभव के साथ कंपनी में निदेशक था। शादी के बाद अनुभव ने पत्नी आयुषी अग्रवाल को पिता की जगह कंपनी का निदेशक बना दिया था।

4 of 8
anubhav mittal - फोटो : राजन राय
652 करोड़ रुपये का पता लगा चुकी है एसआईटी
एबलेज मामले की जांच कर रही एसआईटी अब तक 652 करोड़ रुपये जब्त कर चुकी है। एक फरवरी को अनुभव की गिरफ्तारी के वक्त एसटीएफ ने उसके बैंक खातों में जमा 544 करोड़ रुपये और लगभग 12 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज कर दी थी। अब ये आंकड़ा 652 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। इसमें से दो करोड़ रुपये कंपनी से सबसे पहले जुड़ने वाले निवेशकों के हैं, जिन्हें कंपनी से मोटी रकम मिली है। एसआईटी को इन निवेशकों की कई शहरों में करोड़ों रुपये की संपत्तियों की भी जानकारी मिली है, जिसे जब्त किया जाएगा। एसटीएफ के अनुसार कंपनी के चेन सिस्टम में पहली लाइन के निवेशकों की जांच शुरू कर दी गई है। इनके खातों से मोटी रकम के साथ करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी की भी जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन

5 of 8
anubhav mittal - फोटो : राजन राय
अनुभव की पत्नी की गिरफ्तारी के प्रयास
एसटीएफ के एसपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि अनुभव की पत्नी आयुषी अग्रवाल की गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है। अनुभव की गिरफ्तारी के बाद से ही वह फरार चल रही है। कंपनी में निदेशक होने के नाते आयुषी भी  फर्जीवाड़े के मामले में आरोप है। पूछताछ में सुनील मित्तल ने बताया कि 13 जनवरी 2017 को एबलेज कंपनी के यस बैंक के खाते से उनकी मित्तल इलेक्ट्रॉनिक्स के बैंक ऑफ इंडिया के खाते में पांच करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
विज्ञापन

6 of 8
anubhav mittal - फोटो : राजन राय
अनुभव ने दूसरे के नाम पर खरीदी थी कार
सुनील मित्तल को जिस वक्त गिरफ्तार किया गया, उस वक्त वह फोर्ड एंडेवर कार (यूपी 14 बीएन 0100) में सवार था। जब पुलिस ने कार के पेपर चेक किए तो गाड़ी संतोष वार्ष्णेय के नाम से पंजीकृत मिली। पूछताछ में सुनील ने बताया कि कार उनके बेटे अनुभव मित्तल के पैसे से खरीदी गई है। उसने दूसरे के नाम पर यह कार खरीदी थी। पूछताछ में सुनील ने बताया कि 1 फरवरी 2017 को अनुभव की गिरफ्तारी के बाद मामले में उसका भी नाम सामने आने लगा। पुलिस से बचने के लिए सुनील अब तक कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा व पिलखुआ में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपा था।
विज्ञापन

7 of 8
anubhav mittal - फोटो : राजन राय
बेनामी संपत्तियों की हो रही जांच
एसआईटी को एबलेज कंपनी द्वारा किए गए कुल 3700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में अब तक 30-40 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं मिला है। एसआईटी जांच कर रही है कि ये रकम कहां खर्च की गई। सुनील की गिरफ्तारी और उसके पास े दूसरे के नाम पर खरीदी गई कार बरामद होने के बाद जांच एंजेसी ने अनुभव की बेनामी संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी है। एसआईटी का अनुमान है कि कार की तरह ही अनुभव के पास करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति भी हो सकती है।
विज्ञापन

8 of 8
anubhav mittal - फोटो : राजन राय
एक क्विंटल से ज्यादा वजन की होगी चार्जशीट
एबलेज मामले में एसआईटी जल्द चार्जशीट लगा सकती है। केस की चार्जशीट और उसके साथ जमा होने वाले दस्तावेज तैयार करने के लिए भी अलग से एक टीम बनानी पड़ी है। एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार कोर्ट में दस्तावेज के साथ जो चार्जशीट पेश होगी, उसका वजन एक क्विंटल से ज्यादा होगा। इसमें चार्जशीट के साथ बैंक स्टेटमेंट की सत्यापित प्रति, प्रॉपर्टी के दस्तावेज, सर्वर से मिली निवेशकों की सूची, उनके बयान व अन्य जानकारियां, ईमेल पर प्राप्त शिकायतों की प्रति आदि शामिल हैं। बैंक स्टेटमेंट की सत्यापित प्रतियों का वजन ही 50-60 किलो से ज्यादा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें