फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: कहीं खुलकर नाचे, कहीं दुनिया से छुपकर किया अपनी मोहब्बत का इजहार

Wed, 15 Feb 2017 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
valentines day - फोटो : राजन राय/अमर उजाला
प्रेम के महापर्व को और खूबसूरत बनाने के लिए प्रेमियों ने जहां खुलकर इजहार करने के लिए फिल्मी गीतों का सहारा लिया वहीं, कुछ युवाओं ने छुपकर अपनी मोहब्बत के लब्ज बयां किए।
विज्ञापन

2 of 8
valentines day - फोटो : राजन राय/अमर उजाला
 वेलेंटाइन डे पर युवाओं ने लाल गुलाब के साथ अपने प्यार का इजहार किया। जिन युवाओं को प्यार के इजहार में हां मिली, उनके लिए ये दिन यादगार बन गया। इस दिन का रंग युवाओं के कपड़ों से लेकर मार्केट और मॉल्स की सजावट में भी देखने को मिला।
विज्ञापन

3 of 8
valentines day - फोटो : राजन राय/अमर उजाला
मॉल्स और मार्केट को लाल रंग के गुब्बारों से सजाया गया था। ताकि हर तरफ मोहब्बत का रंग हो। वेलेंटाइन डे का युवाओं को बेसब्री से इंतजार था। इसको लेकर पहले से ही तैयारी कर रखी थी।

4 of 8
valentineday - फोटो : अमर उजाला
वेलेंटाइन के दिन प्रेमी जोड़े सुबह से ही मॉल्स में आने लगे थे। इनके हाथों में गुलाब दिख रहा था। मॉल्स में भी युवाओं के बैठने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। जहां पर कई प्रेमी जोड़ों ने घुटनों के बल बैठकर अपने प्यार का इजहार किया। दोपहर तक मॉल्स और मार्केट में काफी रौनक हो गई थी।
विज्ञापन

5 of 8
valentineday - फोटो : अमर उजाला
लाल गुलाब पर खर्च किए करोड़ों रुपये
इस वेलेंटाइन वीक में अधिकांश युवाओं के हाथों में लाल गुलाब दिख रहा था। इस दौरान लाल गुलाबों की खूब बिक्री हुई है। सेक्टर-18 में फूल बेचने वाले दुकानदार शिवम शर्मा ने बताया कि इस दौरान कई गुना ज्यादा लाल फूल बिके हैं। इतना व्यापार पूरे साल भर में नहीं हो पाता है जितना व्यापार वेलेंटाइन सप्ताह और शादियों के सीजन में हो जाता है। नोएडा में लाल गुलाब का करोड़ों का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

6 of 8
valentines day - फोटो : राजन राय/अमर उजाला
जमकर थिरके युवा
वेलेंटाइन डे पर कई जगह पर पार्टी आयोजित की गई थी। जिसमें युवाओं ने जमकर डांस किया। बॉलीवुड गीतों के साथ-साथ हरियाणवी लोकगीतों पर भी युवाओं ने खूब डांस किया। कई युवा जोड़े एक जैसे रंग के कपड़े भी पहनकर आए थे, ताकि वो एकदूसरे को एहसास करा सकें कि वो कितना प्यार करते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
valentines day - फोटो : राजन राय/अमर उजाला
युवाओं के लिए हुई प्रतियोगिताएं
मॉल्स में प्रेमी जोड़ों के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें युवाओं को अपने दोस्त से दिल की बात कहनी थी। इस दौरान कई युवाओं ने अपने दोस्त से प्यार का इजहार करने के लिए गीत का सहारा लिया तो किसी ने डांस का।
विज्ञापन

8 of 8
valentines day - फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में युवाओं ने इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और खूब मस्ती की। प्रथम आने वाले जोड़े को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें