फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंद तलाशने छत पर गया बच्चा तो लकड़ी का बक्सा देख मचाने लगा शोर, निकला कुछ ऐसा सभी हैरान

Tue, 05 Jun 2018 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
1 of 6
boy murder sahibabad - फोटो : अमर उजाला
साहिबाबाद के तुलसी निकेतन के शमशाद गार्डन में एक बच्चा अपनी गेंद ढूंढने एक छत पर गया तो वहां पड़े लकड़ी के बक्से में उसे कुछ ऐसा दिखा कि वह बहुत ज्यादा डर गया। डर के मारे वह जोर-जोर से चीख मारने लगा जिसके बाद वहां लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद उस लकड़ी के बक्से को देखा गया तो उसमें कुछ ऐसा निकला कि सभी मौजूद लोग सन्न रह गए। (सभी फोटोः अमर उजाला)
विज्ञापन

2 of 6
boy murder sahibabad - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि शमशाद गार्डन से करीब डेढ़ साल पहले अगवा किए बच्चे का शव पड़ोसी की छत पर लकड़ी के बक्से में मिला। सड़ी-गली हालत में शव मिलने से माना जा रहा है कि अपहरण के बाद ही उसकी हत्या कर दी गई थी। छत पर गेंद तलाशने गए बच्चों ने शव को देखकर हल्ला मचाया तो खुलासा हुआ।
विज्ञापन

3 of 6
boy murder sahibabad - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है। शमशाद गार्डन में सैलून चलाने वाले नजर मोहम्मद का बेटा जैद (4) एक दिसंबर 2016 की शाम लापता हो गया था।

4 of 6
boy murder sahibabad - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन बाद परिजनों को आठ लाख की फिरौती की कॉल आने लगी। पुलिस ने फिरौती मांगने वाले इरशाद और आफताब को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

5 of 6
boy murder sahibabad - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने स्टेशन पर लापता बच्चे के पोस्टर पर लिखे नंबर को देख रुपयों के लालच में फिरौती मांगी थी। इस दौरान आरोपियों को जमानत मिल गई, लेकिन पुलिस अगवा बच्चे की तलाश नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
boy murder sahibabad - फोटो : अमर उजाला
इधर, सीओ साहिबाबाद राकेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार देर शाम बच्चों की गेंद पड़ोसी मोबीन की छत पर चली गई। बच्चे गेंद ढूंढने गए तो उन्हें लकड़ी के बक्से में जैद का शव मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें