ankit saxena iftar party
इसी ट्रस्ट के नेतृत्व में रोजा इफ्तार पार्टी रखी गई। इनमें से ज़्यादातर अंकित के दोस्त और पड़ोसी थे। कोई तरबूज़ की थाली लेकर दौड़ रहा था तो कोई शरबत। पैरों में चप्पल नहीं थी लेकिन सबने एक जैसी टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर अंकित की तस्वीर छपी थी। बताया कि बेशक अंकित आज उनके बीच नहीं है, लेकिन वह उसके हर चाहने वाले के दिल में जीवित है। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि लोग जाति-धर्म की संकीर्ण सोच से बाहर निकलकर मानवता का धर्म अपनाएं ताकि फिर कोई परिवार ऐसी घटना का शिकार न हो।