गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब ने 4 जिंदगियां लील लीं। इस मामले की गंभीरता इसी बात से समझी जा सकती है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। (सभी फोटोः अंकुश)
विज्ञापन
2 of 8
poisonous liqour
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार खोड़ा के शंकर विहार इलाके में 4 लोगों ने बीती रात एक ही दुकान से शराब खरीदकर पी। जिसके बाद इनकी हालत अचानक बिगड़ गई। जब तक इस बात का पता चलता कि इन लोगों को क्या हो रहा है उनमें से तीन लोगों की वहीं मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 8
poisonous liqour
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद बाकी दो लोगों की जान बचाने की कोशिश में उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां आज दिन में उनमें से एक की मौत हो गई।
4 of 8
poisonous liqour
- फोटो : अमर उजाला
मृतक संदीप, अवनीश, रविंद्र और अशोक शंकर विहार में आसपास रहते थे। इनमें दो जीजा-साला जलालपुर गांव रोजा सीतापुर के, एक युवक अलीगढ़ का और एक अन्य नालंदा (बिहार) का रहने वाला है।
विज्ञापन
5 of 8
poisonous liqour
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस घटना की जानकारी मिलते ही आज सुबह डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 8
poisonous liqour
- फोटो : अमर उजाला
वहीं इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसपी एचएन सिंह ने खोड़ा थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दूबे को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
7 of 8
poisonous liqour
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं चौकी प्रभारी और बीट कांस्टेबल पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।