इसी डंपर ने मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
कंपनी के एचआर मैनेजर की भी मौत
पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के 3.20 बजे पुलिस को रोड नंबर 13 के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अपोलो अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने संगम विहार निवासी उमेश (23), प्रवीण (35), मुनिरका निवासी सूरज (34) को मृत घोषित कर दिया। जबकि इलाज के दौरान दोपहर में संगम विहार निवासी अनूप (26) ने भी दम तोड़ दिया। सूरज कंपनी में एचआर मैनेजर के तौर पर काम करते थे। मृतक प्रवीण और अनूप घायल आकाश के चचेरे भाई थे। उमेश को छोड़कर सभी एएबी मैटिका कंपनी में काम करते थे। हादसे में संगम विहार निवासी आकाश उर्फ तुषार (20) और रोहिणी निवासी खेम सिंह (40) घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। संगम विहार निवासी सुधीर इस हादसे में सुरक्षित बच गए।