नोएडा सेक्टर-21 जलवायु विहार निवासी पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार के पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह 10 बजे क्राइस्ट चर्च सेक्टर-29 लाया गया, जहां लोगों ने श्रद्घांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को सेक्टर-94 ले जाया गया। वहां फूल से सजे वाहन पर रखकर शवदाह गृह ले जाया गया।