फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से पूर्व नौसेना प्रमुख को दी गई अंतिम विदाई, तीनों सेनाओं के अधिकारी हुए शामिल

Sun, 01 Dec 2019 03:03 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
एडमिरल सुशील कुमार के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
नोएडा सेक्टर-21 जलवायु विहार निवासी पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार के पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह 10 बजे क्राइस्ट चर्च सेक्टर-29 लाया गया, जहां लोगों ने श्रद्घांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को सेक्टर-94 ले जाया गया। वहां फूल से सजे वाहन पर रखकर शवदाह गृह ले जाया गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एडमिरल सुशील कुमार के पार्थिव शरीर को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान रिश्तेदारों और जानकारों के अलावा तीनों सेना के अधिकारी भी शामिल रहे। उनकी पत्नी के साथ उनकी बेटी अनीशा और दामाद कैरी के अलावा उनके नाती-नातिन भी मौजूद रहे। नातिन अपने नाना को याद कर रोती रही। 
विज्ञापन

3 of 5
एडमिरल सुशील कुमार के पार्थिव शरीर को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
राजकीय सम्मान के साथ एडमिरल सुशील कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। 

4 of 5
एडमिरल सुशील कुमार के पार्थिव शरीर को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले वाइस एडमिरल अशोक कुमार ने पुष्पगुच्छ अर्पित किया और इसके बाद आर्मी चीफ और एयरफोर्स की तरफ से पुष्प गुच्छ अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एडमिरल सुशील कुमार के पार्थिव शरीर को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
नम आंखों के साथ परिवारवालों समेत तीनों सेना के जवानों और परिचितों ने एडमिरल सुशील कुमार के पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें