दिल्ली के मोती नगर इलाके में शनिवार रात नशे में धुत कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को रौंद दिया। कार चालक सिपाही को करीब 150 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। गंभीर हालत में सिपाही को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सिपाही का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने कार चालक को रूट डायवर्जन के चलते सर्विस रोड से जाने के लिए कहा था। कांस्टेबल मनाराम को रविवार को दिल्ली पुलिस ने मनाराम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।