फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

2017 की वो 17 घटनाएं जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया, भुलाना है मुश्किल

Wed, 27 Dec 2017 10:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
1 of 18
flashback 2017
बस 5 दिनों में साल 2017 भी बीत जाएगा। फिर शुरू होगा एक और नया साल। हर जाने वाला साल अपनी कुछ खट्टी मी‌ठी यादें छोड़ जाता है। लेकिन कुछ ऐसी यादें होती हैं जिसे कोई कभी याद नहीं करना चाहता। साल 2017 में भी कुछ ऐसी ही घटनाएं सामने आईं जिन्होंने पूरे देश को झकझोर कर ‌रख दिया। अपनी इस स्टोरी में हम आपको 2017 की उ‌न्हीं अपराध जगत की खबरों से एक बार फिर रूबरू करा रहे हैं जिनसे सबक लेना सबक लेना जरूरी है ताक‌ि नए साल में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

2 of 18
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
1 प्रद्युम्न हत्याकांड- 8 सितंबर को 7 साल के मासूम की स्कूल में की गई निर्मम हत्या साल की ऐसी बड़ी घटना बन कर उभरी जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल के क्लास 2 में पढ़ने वाले सात साल के प्रद्युम्न की जिस तरह गला रेतकर हत्या की गई और फिर उसमें पहले बस के कंडक्टर और फिर स्कूल के 11वीं के छात्र का नाम सामने आया उससे पूरा देश सकते में आ गया। यह केस हरियाणा पुलिस की लापरवाही से आरुषि हत्याकांड का रुख अख्तियार कर सकता था, हालांकि प्रद्युम्न के परिवार के लगातार दबाव बनाने से यह केस सीबीआई को सौंपा गया जिससे न्याय की उम्मीद बंधी है। 

3 of 18
Gaur city double murder - फोटो : अमर उजाला
2 गौर सिटी में मां-बेटी की हत्या- प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में हुई मां-बेटी की हत्या की घटना भी इस साल की सबसे बड़ी और दहला देने वाली घटनाओं में से एक रही। इस मामले में 11वीं के छात्र ने अपनी मां का सिर्फ इसलिए कर दिया क्योंकि वह उसे पढ़ाई के लिए काफी डांटती और मारती रहती थी। हत्या वाले दिन भी मां ने उसे मारा पीटा था। वहीं डर की वजह से उसने बहन को भी मार दिया था। इसके बाद वह घर से भाग गया और फिर बनारस में बरामद किया गया। इस वक्त वह बाल सुधार गृह में कैद है। 

4 of 18
राम रहीम के साथ हनीप्रीत (फाइल फोटो)
3 राम-रहीम को 20 साल की सजा- गुरमीत राम रहीम को साध्वियों का रेप करने के आरोप में 20 साल की सजा होना भी इस साल की एक बड़ी उपलब्धि ही कहेंगे। जिस तरह से इतने बड़े रसूख के शख्स को अदालत ने 20 साल की सजा सुना दी उसके बाद एक बार फिर लोगों का विश्वास कानून व्यवस्था में बढ़ा। लोगों को यकीन हुआ कि भारत में गलत काम करने वाले को देर से ही सही लेकिन उसके किए की सजा जरूर मिलेगी। हालांकि राम रहीम और उसकी साथी हनीप्रीत कई महीने तक सुर्खियों में बने रहे लेकिन दोनों की गिरफ्तारी और सजा ने आम लोगों का भरोसा न्याय प्रति मजबूत किया।

5 of 18
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
4 बाबा ‌वीरेंद्र देव दीक्षित की सेक्स जेल का खुलासा- वहीं साल के खत्म होते-होते दिल्ली के एक ऐसे अय्याश बाबा की करतूतों का भी खुलासा हुआ जिसने देशभर के उन माता-पिता को हैरान‌ कर दिया जिनकी बेट‌ियां बाबा के आश्रमों में रह रही हैं। हम बात कर रहे हैं बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित की जिसकी 'सेक्स जेल' में लड़कियां आ तो सकती हैं लेकिन निकल नहीं सकती। दिल्ली महिला आयोग द्वारा मारे गए कई छापों में खुलासा हुआ कि यह बाबा अपने आप को भगवान कृष्ण का अवतार मानता है और 16000 रानियां रखने की इच्छा रखता है। इसके आश्रम में लड़कियां इतनी बुरी हालत में रह रही हैं कि जेल भी उससे अच्छी होगी।
विज्ञापन

6 of 18
choti - फोटो : अमर उजाला
5 चोटी कटवा- जुलाई के आखिरी सप्ताह से राजस्थान से शुरू होकर महिलाओं की चोटी कटने का जो सिलसिला चला वो हरियाणा, दिल्ली, यूपी से होकर जम्मू तक पहुंचा था। चोटी कटने की घटना ने न्यूज चैनलों से लेकर सभी समाचार माध्यमों में बड़ी सुर्खियां बटोरी थीं। इसमें पीड़ित महिलाएं बताती थीं कि पहले उनके सिर में दर्द होता था फिर वे बेहोश हो जाती थीं और जब होश आता तो उनकी चोटी कटी होती थी। हालांकि शुरू से पुलिस और मनोवै‌ज्ञानिकों ने इसे अफवाह ही करार दिया। इसे लाइम लाइट में आने का जरिया और मन में कहीं छिपी दबी इच्छाएं बताया गया। धीरे-धीरे यह घटनाएं अपने आप ही खत्म हो गईं।

7 of 18
child rape
6 चार साल की बच्ची का रेप क्लासमेट- द्वारका साउथ इलाके के एक पब्लिक स्कूल की नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाले चार साल के छात्र के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। छात्र पर अपनी चार साल की सहपाठी के यौन शोषण का आरोप लगा। इस घटना ने आम लोगों के साथ ही मनोवैज्ञानिकों को ‌भी हिला कर रख दिया। उनके लिए चार साल के बच्चे द्वारा रेप करने की घटना कल्पना से भी परे है। इस मामले में आरोपी बच्चे ने अपनी क्लासमेट के प्राइवेट पार्ट में शार्प पेंसिल घुसाकर रेप यौन शोषण करने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद पीड़िता ने वो स्कूल भी छोड़ दिया और अब भी वह उस सदमे से पूरी तरह उबर नहीं पाई है।

8 of 18
honey trap
7 भाजपा सांसद केसी पटेल हनीट्रैप मामला- इस साल के मध्य में गुजरात के भाजपा सांसद केसी पटेल का हनीट्रैप मामले में फंसना भी सुर्खियों में बना रहा। इस केस में एक ऐसी शातिर हसीना का नाम सामने आया जो अपने घर बुलाकर सफेदपोश नेताओं को अपने हुस्न के जाल में फंसाकर अपने बेडरूम में उनकी सीडी बनाती थी। यह कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील भी है। पुलिस ने महिला के कमरे से कई घंटों लंबी अश्लील रिकॉर्डिंग भी जब्त की थी। अभी यह मामला अदालत में लंबित है।

9 of 18
jewar gangrape
8 हाईवे गैंगरेप- 25 मई को रात 1.30 बजे से तड़के 3.30 बजे तक यमुना एक्सप्रेसवे से मात्र ढाई किमी दूर राजमार्ग पर जेवर से बुलंदशहर जा रहे परिवार के साथ बदमाशों ने जमकर लूटपाट और गैंगरेप किया। बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे स्क्रैप कारोबारी के परिवार की कार रोककर बदमाशों ने चार महिलाओं के साथ गैंगरेप किया और विरोध करने पर परिवार के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने न सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए बल्कि हाईवे की सुरक्षा पर भी बड़े सवाल खड़े किए। जिस तरह से इस घटना में उम्रदराज महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया उसने समाज की विकृत मानसिकता को उजागर किया है।

10 of 18
munawwar hasan - फोटो : अमर उजाला
9 बसपा नेता मुनव्वर हसन और उसके पूरे परिवार की हत्या से सनसनी- बुराड़ी थाना क्षेत्र में 20 मई को प्रॉपर्टी डीलर मुन्नवर हसन की उसके ही साथी शाहिद खान उर्फ बंटी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी ने शवों को जमीन में गाड़ दिया था। बदबू को रोकने के लिए आरोपी ने लाशों पर नमक और केवड़ा भी डाला था। बुराड़ी थाना क्षेत्र में 20 मई को प्रॉपर्टी डीलर मुन्नवर हसन की उसके ही साथी शाहिद खान उर्फ बंटी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक के दो बेटे आकिब व साकिब के शवों को दिल्ली के ही एक मकान से बरामद किया। जबकि आरोपी ने मुन्नवर की पत्नी सोनिया उर्फ इसरत व उसकी दो बेटियों आरजू व अर्शी के शवों को दौराला क्षेत्र में काली नदी के किनारे गाड़ने की बात बताई थी।

11 of 18
suhaib ilyasi
10 पत्नी की ‌हत्या करने वाले एंकर सुहैब इलियासी को उम्रकैद- अदालत ने टीवी सीरियल प्रोड्यूसर सुहैब इलियासी को पत्नी अंजू की हत्या में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामले में 17 वर्ष बाद फैसला आया है। कड़कड़डूमा स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसके मल्होत्रा ने फैसले में कहा कि सभी तथ्यों व गवाहों के बयानों के आधार पर अभियोजन पक्ष इलियासी पर आरोप साबित करने में सफल रहा है। अदालत ने इलियासी के इस तर्क को खारिज कर दिया कि उन्हें फर्जी तरीके से फंसाया गया है। 12 अगस्त 2014 को हाईकोर्ट ने सुहैब के खिलाफ पत्नी अंजू की हत्या का केस चलाने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि अंजू की दो बहनों के बयानों को देखने के बाद प्रथम दृष्टया सुहैब के खिलाफ हत्या का मामला बनता है।

12 of 18
junaid murder
11 जुनैद हत्याकांड- बता दें कि गांव खंदावली निवासी जुनैद 22 जून को अपने भाई हाशिम, मोहसिन और मोइन के साथ ईद की खरीदारी कर दिल्ली से लौट रहा था। ओखला स्टेशन पर 20-25 लोग ईएमयू में सवार हुए और धक्का-मुक्की करने लगे। इन लोगों ने जुनैद को जोर से धक्का दिया, जिसका उन्होंने विरोध किया। इस पर कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए जातिगत टिप्पणी की। विवाद इतना बढ़ गया कि ट्रेन में लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बल्लभगढ़ स्टेशन पर इन लोगों ने उतरने की कोशिश की, लेकिन इन्हें उतरने नहीं दिया गया। हमलावर बल्लभगढ़ से असावटी के बीच इनके साथ मारपीट करते रहे। असावटी स्टेशन से पहले एक हमलावर ने इन पर चाकूओं से वार किया। हमले में जुनैद की मौत हो गई थी, जबकि उसके भाई घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में भी पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिला है।

13 of 18
pehlu khan murder
12 पहलू खां हत्या- रमजान महीने में रोजा रखने की नीयत से राजस्थान से दुधारू गाय लाना गांव जयसिंहपुर निवासी पहलू को भारी पड़ गया। पहलू को क्या पता था कि  गाय खरीदना उसकी मौत का कारण बन जाएगा।  गौरतलब है कि अलवर के बहरोड़ में पिछले दिनों पहलू खां के साथ मारपीट हुई थी और उसके बाद उसकी मौत हो गई। उसके साथ मारपीट गोवंश की कथित तस्करी में लिप्तता के चलते की गई थी। बाद में पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

14 of 18
mansarovar murder case - फोटो : अमर उजाला
13 मानसरोवर पार्क मर्डर- दिल्ली के शाहदरा स्थित मानसरोवर पार्क इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें कि दिल्ली के शाहदरा में एक परिवार की 4 ‌महिलाओं समेत 1 गार्ड की चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड की साजिश मृत गार्ड राकेश कुमार ने लूटपाट के लिए अपने बेटे व दामाद के साथ मिलकर रची थी, लेकिन कहीं पिता राज न खोल दे, इसलिए बेटे व दामाद ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। हत्याकांड में मृत गार्ड के बेटे गांव नंगला, बागपत निवासी अनुज कुमार (25), दामाद गांव कंदेरा, रामबाला, बागपत निवासी विकास उर्फ विक्की (26), विकास की बुआ के लड़के लोनी निवासी सन्नी (22), एक और विकास उर्फ विक्की (30) व नीरज (37) को गिरफ्तार किया गया।

15 of 18
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
14 पलवली हत्याकांड- 17 सितंबर को फरीदाबाद के पलवली गांव से एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या सनसनीखेज मामला जब सामने आया तो लोग हैरान रह गए। यह घटना चुनावी रंजिश को लेकर हुई थी। इस सामूहिक हत्याकांड में पलवली की तत्कालीन सरपंच दयावती, उनके पति पूर्व सरपंच बिल्लू, गुरुग्राम पुलिस में तैनात एएसआई धर्मेंद्र समेत 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

16 of 18
deadbody
15 IAS सुसाइड- 2012 बैच के आईएएस ऑफिसर और बक्सर के डीएम की अचानक आत्महत्या से उनके घर-परिवार समेत पूरा देश को हैरान कर दिया। बता दें कि सुसाइड करने से पहले मुकेश ने अपने कई दोस्तों और रिश्तेदारों को एसएमएस कर सुसाइड करने की जानकारी दी थी। दोस्त उन्हें दिल्ली पुलिस की मदद से दिल्ली के मॉल्स में ढूंढ रहे थे और उन्होंने गाजियाबाद आकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया। बक्सर के डीएम और 2012 बैच के आईएएस अफसर मुकेश पांडेय की मौत ने पूरे देश की नौकरशाही में खलबली मचा दी।

17 of 18
ब्लू व्हेल - फोटो : social media
16 ब्लू वेल- टीनएज बच्चों के लिए यह साल बेहद ही खौफनाक रहा। इस पूरे साल में ब्लू व्हेल नाम का गेम इस तरह डर का पर्याय बना रहा ‌कि हर कोई अपने बच्चों के लिए फिक्रमंद रहा। लेकिन विश्वभर के साथ ही भारत में भी ब्लू व्हेल के कई मामले सामने आए। इसमें दिल्ली के एक अस्पताल से भी ऐसा केस सामने आया जिसमें एक बच्चे ने अपने हाथ में 42 कट लगा लिए और बोला कि पापा मैंने अपना टास्क पूरा किया। जब ‌परिवार को पता चला तो उनके होश उड़ गए। वहीं देश में ही कई बच्चों की जान भी चली गई इस गेम से।
विज्ञापन

18 of 18
arman
17 अरमान की स्कूल में मौत- चौथी कक्षा के छात्र अरमान सहगल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके बाद वैशाली सेक्टर-4 सुपरटेक रेजीडेंसी निवासी पिता गुलशन सहगल व मां स्वाती सहगल ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगते हुए मजिस्ट्रेट जांच की मांग की थी। तत्कालीन डीएम मिनिस्ती एस. ने विरोध व हंगामे के बीच तीन अगस्त को एडीएम वित्त को मजिस्ट्रेट जांच करने का निर्देश दिया था।
Next
AU ऐप में पढ़ें