पति की सरपंची की विरासत बचाने की खातिर जाहिरा ने अपनी सौतन साजिदा का बैंड-बाजे के साथ सिंगार गांव के सरपंच पद के उमीदवार के लिए नामांकन कराया। इस दौरान सिंगार गांव के पूर्व सरपंच हनीफ, उनकी पहली पत्नी जाहिरा और शिक्षित नई पत्नी साजिदा सहित गांव के हजारों समर्थक साथ पहुंचे थे। डीजे की धुन पर झूमते हुए सभी लोग वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय में नामांकन अधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत हुए।
विज्ञापन
PICS: सौतन की जीत के लिए पति संग पत्नी कर रही लाख जतन
2 of 7
इस मौके पर हनीफ की पहली पत्नी जाहिरा ने बताया कि सरपंच की विरासत बची रहे, इस वजह से उसने ही अपने पति पर शिक्षित सौतन लाने के लिए जोर दिया था। वह अनपढ़ थी और चुनाव नहीं लड़ सकती थी। आज वह अपनी सौतन नहीं बल्कि अपनी छोटी बहन का पर्चा दाखिल कराने आई है और आज वह बहुत खुश है। साहिदा ने कहा कि वह भी खुश है।
विज्ञापन
PICS: सौतन की जीत के लिए पति संग पत्नी कर रही लाख जतन
3 of 7
अगर वह चुनाव जीतती है तो जो गांव की समस्याएं हैं, उनका समाधान कराने का काम करेगी। वह अपने पति और बड़ी बहन का इसमें पूरा सहयोग लेगी। हनीफ ने कहा कि उसकी पहली पत्नी जाहिरा ने कहा कि वे चुनाव जरूर लडे़ंगे, चाहे इसके लिए उसे सौतन ही क्यों न लानी पड़ी। यह सब उसी का करा-धरा है। आप को बता दें कि पुन्हाना खंड के गांव सिंगार की करीब 28 हजार की आबादी है।
PICS: सौतन की जीत के लिए पति संग पत्नी कर रही लाख जतन
4 of 7
इसमें 12500 के करीब वोट हैं। गांव से दो ब्लॉक समिति सदस्य चुने जाते हैं। इस बार सिंगार पंचायत महिला सरपंच के लिए आरक्षित हो गई है।
विज्ञापन
PICS: सौतन की जीत के लिए पति संग पत्नी कर रही लाख जतन
5 of 7
इसकी वजह से महिला सरपंच को चुनाव लड़ाने की भाग दौड़ शुरू हो गई थी। वर्ष
2010 में निवर्तमान सरपंच हनीफ ने तैयब हुसैन को 965 वोटों से हराकर सरपंची
पर कब्जा किया था।
विज्ञापन
PICS: सौतन की जीत के लिए पति संग पत्नी कर रही लाख जतन
6 of 7
इस बार गांव के सरपंच का पद महिला के लिये आरक्षित हो जाने से हनीफ की
विरासत खटाई में पड़ गई थी। हनीफ के परिवार में कोई भी महिला चुनाव लड़ने
की योग्यताओं को पूरा नहीं कर रही थी।
PICS: सौतन की जीत के लिए पति संग पत्नी कर रही लाख जतन
7 of 7
आखिरकार अपने पति की विरासत को बचाने के लिये सरपंच की पत्नी जहीरा सामने
आई और पति के लिए फिरोजपुर झिरका खंड के गांव कौलगांव से आठवीं पास साजिदा
से शादी करवा कर अपनी सौतन बना लिया।