फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बस ने मारी जबरदस्त टक्कर फिर अस्पतालो ने भर्ती करने से किया इनकार, छात्र की मौत

Sat, 10 Feb 2018 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
accident - फोटो : राजन राय
रजनीगंधा चौक स्थित सेक्टर-19 चौकी के पास शुक्रवार करीब 6:30 बजे डीटीसी की खड़ी बस से मोपेड सवार 10वीं का छात्र भिड़ गया।   (सभी फोटो राज़न रॉय की)


            
 
विज्ञापन

2 of 7
accident - फोटो : राज़न रॉय
बोर्ड परीक्षा देने जा रहे नाबालिग छात्र ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। लापरवाही का मामला दर्ज कर पुलिस ने चालक राजेश को गिरफ्तार कर बस को जब्त कर लिया है।

 
विज्ञापन

3 of 7
accident - फोटो : राज़न रॉय
सेक्टर-20 कोतवाली प्रभारी अनिल शाही ने बताया कि मूलत: नेपाल निवासी अतर शर्मा सेक्टर-5 हरौला गांव में रहता है।उसका बेटा प्रांजल (17) रिश्तेदार के बेटे प्रिंस के साथ मोपेड से परीक्षा जा रहा था। रास्ते में उनके कुछ दोस्त मिल गए। सभी छात्र नया बांस से छलेरा जा रहे थे।

 

4 of 7
accident - फोटो : राज़न रॉय
इस दौरान दिल्ली की ओर से आ रही डीटीसी बस इन्हें देखकर रुक गई। दो बाइक सवार छात्र तो रोड पार कर गए मगर प्रांजल असंतुलित होकर बस के अगले हिस्से से जा टकराया।
दोस्तों का आरोप है कि वे प्रांजल को दो निजी अस्पताल लेकर गए, मगर दोनों ने भर्ती करने से मना कर दिया।
 
विज्ञापन

5 of 7
accident - फोटो : राज़न रॉय
इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन

6 of 7
accident - फोटो : राज़न रॉय
वहीं अतर शर्मा का कहना है कि प्रांजल मोपेड ले जाने की जिद पर अड़ा था। इस पर साली के बेटे प्रिंस को ही मोपेड चलाने शर्त पर ले जाने दिया था, मगर रास्ते में प्रांजल खुद मोपेड चलाने लगा। वह ठीक से चलाना नहीं जानता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
accident - फोटो : राज़न रॉय
महेंद्र कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा ने कहा कि अगर किसी अस्पताल ने छात्र को भर्ती करने से इंकार किया है तो इसकी जांच कराई जाएगी। शिकायत आने पर ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें