PICS: मौसम ने किया मजबूर तो सड़क पर दिखे हुजूर
Mon, 15 Dec 2014 06:41 PM IST
राजधानी में पहली ठंड और छुट्टी का दिन दिल्लीवासियों केलिए घूमने-फिरने के नाम रहा। (सभी फोटो: अनिल कुमार/अमर उजाला ब्यूरो)
PICS: मौसम ने किया मजबूर तो सड़क पर दिखे हुजूर
कनॉट प्लेस और इंडिया गेट में युवाओं और फैमिली की सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली।
PICS: मौसम ने किया मजबूर तो सड़क पर दिखे हुजूर
वहीं, बाजार भी ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ से गुलजार हो गए।
PICS: मौसम ने किया मजबूर तो सड़क पर दिखे हुजूर
दिल्ली में शुक्रवार देर रात मौसम ने करवट बदली और सर्दी की पहली दस्तक दे दी।
PICS: मौसम ने किया मजबूर तो सड़क पर दिखे हुजूर
लोगों ने भी ठंड की दस्तक के साथ स्वेटर, जैकेट, लॉग कोट, कैप, गरम जूते निकाल लिए हैं।
PICS: मौसम ने किया मजबूर तो सड़क पर दिखे हुजूर
शनिवार को छुट्टी का दिन होने केचलते कनॉट प्लेस और इंडिया गेट दर्शकों की भीड़ से गुलजार रहे।
PICS: मौसम ने किया मजबूर तो सड़क पर दिखे हुजूर
कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में बच्चों संग पैरेंट्स और दोस्तों के ग्रुप के बीच मौसम का लुत्फ लिया।
PICS: मौसम ने किया मजबूर तो सड़क पर दिखे हुजूर
वहीं, इंडिया गेट पर लोगों ने ठंडे मौसम का सबसे अधिक आनंद उठाया।
PICS: मौसम ने किया मजबूर तो सड़क पर दिखे हुजूर
यहां दर्शक ठंड के बीच आइसक्रीम और चाय की चुस्कियों लेते दिखे।
PICS: मौसम ने किया मजबूर तो सड़क पर दिखे हुजूर
ठंड की दस्तक के साथ शनिवार को मूंगफली, गजक, रेबड़ी व पकौड़ों की भी खूब बिक्री हुई।
PICS: मौसम ने किया मजबूर तो सड़क पर दिखे हुजूर
दुकानों में गाजर व मूंग दाल के हलवे की भी खूब डिमांड रही।
PICS: मौसम ने किया मजबूर तो सड़क पर दिखे हुजूर
बेशक दिसंबर का दूसरा हफ्ता खत्म होने वाला है, लेकिन मौसम सामान्य रहने के चलते अभी तक बाजारों में ऊनी कपड़ों की सेल में इजाफा नहीं हुआ था।
PICS: मौसम ने किया मजबूर तो सड़क पर दिखे हुजूर
पहली ठंड के साथ ही करोल बाग, सीपी, जनपथ, सरोजनी नगर, लाजपत नगर, कमला नगर आदि बड़े बाजार दुकानों से लेकर रेहड़ी-फड़ी तक ऊनी कपड़ों से भर गए।
PICS: मौसम ने किया मजबूर तो सड़क पर दिखे हुजूर
कई ब्रांड तो छह हजार की शापिंग पर डेढ़ हजार तो कई दो की खरीद पर एक आइटम फ्री दे रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य 50-60 फीसदी तक छूट दे रहे हैं।