फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर फायरिंग: शक की सूई घूमी दोनों भाइयों की ओर, 40 एकड़ जमीन का है मामला

Tue, 01 May 2018 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
firing on doctor
डॉक्टर हंस नागर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले हमलावर चार थे। ये पहले से ही फार्म हाउस में घात लगाए थे। डॉ. नागर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पहुंचे। फार्म हाउस के पहले गेट पर गार्ड रहते हैं और इसी पर सीसीटीवी लगे हैं। पहले गेट को पार कर जब डॉक्टर दूसरे गेट पर पहुंचे तो फार्म हाउस के अंदर से हमलावर एकदम निकलकर आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। लगता है कि बदमाशों ने डॉक्टर की काफी दिन रेकी की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
firing on doctor - फोटो : अमर उजाला
ताबड़तोड़ गोलियां चलने पर डॉ. नागर कार के अंदर छिप गए। हमलावरों ने गोलियां चलाना बंद किया तो उन्होंने अपनी दोनों पिस्टल से बदमाशों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि डॉ. नागर के पास दो लाइसेंसी पिस्टल हैं। उन्होंने बदमाशों के ऊपर दोनों की मैगजीन खाली कर दीं।
विज्ञापन

3 of 6
firing on doctor - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी रोमिल बानिया का कहना है कि डॉक्टर ने करीब 12 से 13 गोलियां चलाईं। हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऐसा लगता है कि बदमाश दीवार कूदकर फार्महाउस के अंदर घुसे थे। इस कारण वह फार्महाउस के मेन गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में नहीं आए।

4 of 6
firing on doctor - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि जिस फार्महाउस में डॉक्टर नागर रहते हैं, वह करीब 40 एकड़ का है। इसे लेकर डॉक्टर व उनके दो भाइयों जाहन व रोन के बीच विवाद चल रहा है। तीनों भाई इसी फार्महाउस में रहते हैं। उनकी आपस में मुुकदमेबाजी भी चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डॉक्टर नागर पर वर्ष 2010 में भी हमला हो चुका है। उस समय भी डॉ. नागर पर गोलियां चली थीं। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस रविवार शाम तक डाक्टर नागर के भाइयों समेत आधा दर्जन लोगों से पूछताछ कर रही थी। पुलिस प्रॉपर्टी विवाद, रंजिश समेत कई कोणों से जांच कर रही है।
विज्ञापन

5 of 6
firing on doctor - फोटो : अमर उजाला
घायल होने के बाद काफी देर कार में छिपे रहे
बदमाशों ने दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाईं। डॉक्टर हंस नागर (70) को चार गोलियां लगीं। वह लहूलुहान अवस्था में काफी देर तक कार में छिपे रहे। उनकी बेटी फार्महाउस पहुंची तो पिता को देखकर रुक गई। कार में दर्जन से ज्यादा गोलियों के निशान और पिता को लहूलुहान देखकर वह चिल्लाई। वह स्थानीय लोगों की मदद से पिता को वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल ले गई। पुलिस को रात करीब एक बजे सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
firing on doctor - फोटो : अमर उजाला
पिता और खुद ने की थी विदेशी महिलाओं से शादी
डॉ. हंस नागर के पिता एक्स आर्मीमैन हैं। उन्होंने इजरायल की महिला से शादी की थी। डॉ. हंस नागर ने इंग्लैंड की लड़की से शादी कर रखी है। परिवार में उनकी चार बेटियां व बेटा है। वह आर्थोपेडिस्ट स्पेशलिस्ट हैं और हजारों ऑपरेशन कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि वह ऑपरेशन करने विदेश तक जाते हैं। वह पहले प्राइवेट अस्पतालों में ऑपरेशन करते थे। उन्होंने हाल ही में अपना अस्पताल खोला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें